Saturday 14 March 2015

महाराष्ट्र पुलिस फोर्स में 12115 पुलिस रिक्त

महाराष्ट्र राज्य पोलीस फोर्स में पुलिस अपर पोलीस महानिदेशक से सिपाही तक के 12115 पुलिस के पद रिक्त होने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने दी है। इसमें सर्वाधिक रिक्त पद 2708 पुलिस उपनिरीक्षक की है।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से महाराष्ट्र राज्य पुलिस फोर्स में पुलिस अधिकारी  और कर्मचारियों की जानकारी मांगी थी। पुलिस महानिरीक्षक के वरिष्ठ उप सहायक तथा जन सूचना अधिकारी पं.कि.घुगे ने दिनांक 1 मार्च 2015 तक महाराष्ट्र पुलिस फोर्स में पोलीस महानिदेशक से पुलिस सिपाही तक रिक्त पदों की जानकारी देते हुए बताया कि कुल मंजूर पद 2,19,986 है जिसमें से 2,07,871 कार्यरत है। कुल रिक्त पदों की संख्या 12,115 है।

महाराष्ट्र राज्य पुलिस फोर्स में सर्वाधिक अधिक पद ये पुलिस उपनिरीक्षक क्व रिक्त है। वर्तमान में 9651 पुलिस उपनिरीक्षकों की जरुरत होते हुए सिर्फ 6951 कार्यरत हैं। कुल 2708 पद रिक्त है। अपर पुलिस महानिदेशक के 25 में से 3, विशेष पुलिस महानिरीक्षक 47 में 9, पुलिस उपमहानिरीक्षक के 36 में से 5, पुलिस उपमहानिरीक्षक(तकनीकी) के 2 में से 2, पुलिस अधीक्षक/ पुलिस उपआयुक्त के 265 में से 30, पुलिस उप अधीक्षक/ सहायक पुलिस आयुक्त (निःशस्त्र) के 686 में से 209, सशस्त्र पुलिस उप अधीक्षक के 87 में से 50, पुलिस उपनिरीक्षक के 9659 में से 2708, सहायक पुलिस निरीक्षक के 4447 में से 471,सहायक पुलिस उपनिरीक्षक के 18804 में से 1030, पुलिस हवालदार के 42964 में से 2323, पुलिस सिपाही के 96240 में से 4101 ऐसे पद रिक्त हैं।पुलिस उपनिरीक्षक मोटर परिवहन के  सागरी सेकंड क्लास मास्टर और फर्स्ट क्लास इंजिन ड्रायवर की कुल 270 में से सिर्फ 11 पद कार्यरत हैं। पुलिस उपनिरीक्षक मोटर परिवहन के 109 में से 54 पद रिक्त है।

अनिल गलगली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजकर ताबडतोब पुलिस फोर्स में मौजूदा रिक्त पदों को भरने की मांग की है। पुलिस से अच्छे परिणाम की उम्मीद की जाती है लेकिन
अधिकारी और कर्मचारियों की रिक्तता से मौजूदा कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों पर दबाव आता है और सफलता का पायदान नीचे आता रहता है।

   # धर्म के आधार पर नियुक्ती नहीं

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से महाराष्ट्र राज्य पुलिस फोर्स में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों में कितने अधिकारी हिंदु, सीख, ईसाई और मुस्लिम समाज के है, ये जानकारी मांगने पर पुलिस महानिरीक्षक के वरिष्ठ उप सहायक तथा जन सुचना अधिकारी पं.कि.घुगे ने बताया कि राज्य पुलिस फोर्स में पुलिस अधिकारियों की नियुक्ती करते वक्त  सरकार ने तय किए जाति प्रवर्गनिहाय आरक्षण से पदोन्नती की जाती है और धर्मनिहाय नही करने से ऐसी जानकारी उनके कार्यासन में उपलब्ध नही है।

No comments:

Post a Comment