Sunday, 29 March 2026

समरस फाउंडेशन ने वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह को दिया “जौनपुर गौरव सम्मान”

समरस फाउंडेशन ने वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह को दिया “जौनपुर गौरव सम्मान”


जौनपुर। समरस फाउंडेशन, मुंबई के बैनर तले रविवार दोपहर कैलाशपति गोधना में आयोजित एक गरिमामय समारोह में जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह को उत्कृष्ट सामाजिक सेवा के लिए “जौनपुर गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मनोज मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि ज्ञान प्रकाश सिंह जैसे महान व्यक्तित्व को सम्मानित करना अपने आप में सम्मान का सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे विरले व्यक्तित्व ही होते हैं जिन पर मां सरस्वती और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा होती है। सिंह न केवल समाजसेवी हैं, बल्कि एक संवेदनशील रचनाकार भी हैं, जिनके भीतर समाज के प्रति गहरी पीड़ा और सेवा का भाव है।
उन्होंने आगे कहा कि सिंह ने अपने जीवन को परोपकार के लिए समर्पित कर दिया है। सैकड़ों मंदिरों का जीर्णोद्धार तथा जरूरतमंदों की सहायता कर उन्होंने समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुंबई के वरिष्ठ समाजसेवी पं. राधेश्याम तिवारी ने कहा कि ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा मुंबई से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में किए गए सामाजिक कार्यों की गिनती करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब सिंह मुंबई में नहीं होते, तब भी उनके कार्यों की चर्चा होती रहती है।

समरस फाउंडेशन के महासचिव शिवपूजन पाण्डेय ने बताया कि यह सम्मान लंबे समय से एक योग्य व्यक्तित्व की प्रतीक्षा कर रहा था और एकादशी के पावन अवसर पर ज्ञान प्रकाश सिंह को सम्मानित कर संस्था स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है। उन्होंने सम्मान पत्र का वाचन करते हुए कहा कि श्री सिंह के प्रेरणादायक कार्यों को शब्दों में समेटना संभव नहीं है।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दुबे, डॉ. मंगलेश्वर (मुन्ना) त्रिपाठी, डॉ. मधुकर तिवारी, पत्रकार रामदयाल द्विवेदी, पत्रकार देवी सिंह, पत्रकार चंद्रकांत दुबे, पत्रकार अंकित जायसवाल, शिवा सिंह, अजय शुक्ला, विवेक मिश्रा, विनीत तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार प्रमोद पांडे ने किया।

शांतिकुंज में ‘अर्थ ऑवर’ के तहत एक घंटे बंद रही बिजली

शांतिकुंज में ‘अर्थ ऑवर’ के तहत एक घंटे बंद रही बिजली

वैश्विक पर्यावरण जागरूकता अभियान Earth Hour के तहत शांतिकुंज में शनिवार शाम 8:30 से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए बिजली बंद रखी गई। इस दौरान अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी विद्युत उपकरण बंद कर दिए गए। अभियान के अंतर्गत देवसंस्कृति विश्वविद्यालय और ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान में भी यही व्यवस्था लागू की गई।

यह वैश्विक अभियान World Wide Fund for Nature (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा संचालित किया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाना है।

गौरतलब है कि Earth Hour की शुरुआत वर्ष 2007 में सिडनी से हुई थी, जिसमें पहली बार लगभग 22 लाख लोगों ने भाग लिया था। वर्तमान में यह अभियान 190 से अधिक देशों में मनाया जाता है।

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और लोगों को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि शांतिकुंज और विश्वविद्यालय में पिछले कई दिनों से बिजली बचत के उद्देश्य से आवश्यक उपकरणों को छोड़कर एक घंटे के लिए विद्युत उपयोग सीमित किया जा रहा है।

शांतिकुंज मीडिया विभाग के अनुसार, इस अभियान के तहत अखिल विश्व गायत्री परिवार के विभिन्न प्रज्ञा संस्थानों में भी देश-विदेश में एक साथ आवश्यक उपकरणों को छोड़कर सभी बिजली उपकरण बंद रखे गए।

Saturday, 28 March 2026

डोंबिवली महिला महासंघ की ओर से नगरसेविकाओं का सम्मान, शहर विकास के लिए आगे आने का संकल्प

डोंबिवली महिला महासंघ की ओर से नगरसेविकाओं का सम्मान, शहर विकास के लिए आगे आने का संकल्प

डोंबिवली (संवाददाता) – कल्याण-डोंबिवली के विकास के लिए नागरिकों के सहयोग से निरंतर कार्य करने का आश्वासन डोंबिवली की नवनिर्वाचित नगरसेविकाओं ने दिया। डोंबिवली महिला महासंघ की ओर से महिला दिवस के अवसर पर पूर्व और पश्चिम क्षेत्र की नवनिर्वाचित नगरसेविकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजित परिसंवाद (चर्चा सत्र) में नगरसेविकाओं ने अपने-अपने प्रभाग के विकास के लिए सदैव तत्पर रहने का विश्वास व्यक्त किया।

इस परिसंवाद में नगरसेविका खुशबू चौधरी, रंजना पेणकर, ज्योति मराठे, आर्या नाटेकर, अधिवक्ता कविता म्हात्रे, मंदा म्हात्रे, रसिका पाटील, रविना माळी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। महासंघ की संस्थापक अध्यक्ष एवं कार्यवाह सीए जयश्री कर्वे ने नगरसेविकाओं के साथ संवाद साधा।

चर्चा के दौरान प्रभागों में अनधिकृत निर्माण, फेरीवालों की समस्या, महानगरपालिका स्कूलों में सुधार, लोकसहभाग बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्योग सृजन पर काम करने की बात कही गई। नगरसेविकाओं ने बेहतर सड़कें, पथदीप, फुटपाथ, स्वच्छ और सुंदर उद्यान, वाचनालय, अध्ययन कक्ष तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाएं विकसित करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंदा म्हात्रे, रविना माळी, अलका म्हात्रे, आर्या नाटेकर, रंजना पेणकर, ज्योति मराठे, खुशबू चौधरी, ज्योति पाटील, शारदा चौधरी, डॉ. रविना म्हात्रे, अधिवक्ता कविता म्हात्रे, आसावरी नवरे, रसिका पाटील, मृदुला नाख्ये, डॉ. रसिका पाटील सहित अनेक नगरसेविकाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में ठाणे जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की संरक्षण अधिकारी निकिता साबळे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं, एकल महिलाओं और अनाथ विद्यार्थियों के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डोंबिवली महिला महासंघ की अध्यक्षा डॉ. विंदा भुस्कुटे ने की। उन्होंने सभी नगरसेविकाओं को शुभकामनाएं देते हुए शहर को आदर्श बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं प्रस्तावना महासंघ की उपाध्यक्ष नेत्रा फडके ने किया, जबकि कोषाध्यक्ष सुनीति रायकर ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विनोद साडविलकर, गोविंद मोरे, श्रद्धा अष्टीवकर, रीटा ठक्कर, जोया पाटील, अधिवक्ता तृप्ती पाटील, अधिवक्ता मनीषा तुळपुळे, संगीता देशपांडे, पूजा तोतला, सई बने, ललिता छेडा, आरती मुनीश्वर, मीना गोडखिंडी सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा संपादित "अग्निशिला" मासिक भी भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।

“ये शेर हैं अंधेरों से लड़ते जहीर के” — राजेंद्र गुप्ता

“ये शेर हैं अंधेरों से लड़ते जहीर के” — राजेंद्र गुप्ता

जहीर कुरेशी स्मृति व्याख्यानमाला–5 में जुटे साहित्यिक दिग्गज

प्रख्यात अभिनेता राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जहीर कुरेशी जीवन को बारीकी से देखने वाले ग़ज़लकार थे। उन्होंने कहा कि एक अभिनेता होने के नाते उन्हें कविताएँ सुनना और उनका पाठ करना प्रिय है, और जहीर कुरेशी की ग़ज़लें उन्हें विशेष रूप से प्रभावित करती हैं। उन्होंने उनकी पंक्तियाँ उद्धृत करते हुए कहा कि 

“किस्से नहीं हैं यह किसी विरहन की पीर के,
ये शेर हैं अंधेरों से लड़ते जहीर के”
और बताया कि ये पंक्तियाँ एक शायर की प्रतिबद्धता और संघर्षशीलता को उजागर करती हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद ओबैद आज़म आज़मी ने की। प्रख्यात शायर नवाब आरज़ू ने कहा, “शायर कभी मरता नहीं, वह दिलों में जीवित रहता है—जहीर कुरेशी आज भी हमारे बीच हैं।”
फिल्मकार संदीप नाथ ने अपने संबोधन में कहा कि जहीर कुरेशी से मिले संस्कार उनके जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुए।

आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कथाकार व पत्रकार हरीश पाठक ने कहा कि जीवन के कठिन समय में जहीर कुरेशी ने उन्हें दिशा दिखाई। “वे मेरे जीवन का कोमल कोना हैं, उन्हें भूल पाना असंभव है।”

“कथा”, दीनदयाल मुरारका फाउंडेशन और “जलधारा” के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन विवेक अग्रवाल ने किया। स्वागत भाषण दीनदयाल मुरारका तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती कमलेश पाठक ने किया।

दूसरे सत्र में रचना-पाठ का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता नवाब आरज़ू ने की। इस सत्र में राजेंद्र गौतम, अशोक कुमार नीरद, संध्या यादव, अनिल गौड़ और सुभाष पाठक जिया ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं।

इस अवसर पर विष्णु शर्मा, श्रुति भट्टाचार्य मंजू श्री,अंजू शर्मा, सुरेश शर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, धनंजय कुमार, शैलेन्द्र गौड़, बनमाली चतुर्वेदी, हेमा चंदानी, कमर हाजीपुरी, प्रमोद दुबे, संतोष ओझा सहित साहित्य, कला और संस्कृति जगत के अनेक रचनाकार उपस्थित रहे, जिससे आयोजन को गरिमामयी स्वरूप प्राप्त हुआ।

Friday, 27 March 2026

चैत्र नवरात्र एवं श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर स्वानंद बाबा आश्रम में भव्य आयोजन

चैत्र नवरात्र एवं श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर स्वानंद बाबा आश्रम में भव्य आयोजन 

प. पू. स्वानंद बाबा सेवा न्यास द्वारा प. पू. स्वानंद बाबा आश्रम, येऊर हिल्स, येऊर, ठाणे (प.) में चैत्र नवरात्र और श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम परिसर पूरी तरह धार्मिक वातावरण में रंगा हुआ था, जहाँ भक्तों की भारी उपस्थिति देखने को मिली।

कार्यक्रम के अंतर्गत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर भगवान श्रीराम और माँ दुर्गा के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की मधुर धुनों ने उपस्थित सभी भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

इस पावन अवसर पर महाभंडारा का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों और स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा भावना से परिपूर्ण इस भंडारे में सभी के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई थी।

विशेष रूप से बालिकाओं का पूजन (कन्या पूजन) किया गया, जो नवरात्र के महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठानों में से एक है। बालिकाओं को माँ दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका आदर-सत्कार किया गया तथा उन्हें उपहार और प्रसाद प्रदान किया गया।

इस आयोजन में प. पू. स्वानंद बाबा सेवा न्यास के मुख्य न्यासी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला एवं शांति शुक्ला ने सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम में प. दुर्गाप्रसाद पाठक, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, डॉ. दीप नारायण शुक्ला, पत्रकार सूर्यप्रकाश मिश्रा, श्री नारायण तिवारी, केके तिवारी, शिवकुमार तिवारी, डॉ धीरज सिंह, श्रीश उपाध्याय तथा शिवसागर मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में एकता, सेवा और संस्कारों के प्रसार का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Thursday, 26 March 2026

वैद्य डॉ. हरीश कुमार बी. सिंह को “आयुर्वेद जीवन गौरव पुरस्कार” से सम्मानित

वैद्य डॉ. हरीश कुमार बी. सिंह को “आयुर्वेद जीवन गौरव पुरस्कार” से सम्मानित

रामनवमी के पावन अवसर पर मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में आयुर्वेद चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके चार दशकों से अधिक योगदान के लिए वैद्य डॉ. हरीश कुमार बी. सिंह को प्रतिष्ठित “आयुर्वेद जीवन गौरव पुरस्कार” (Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया गया।

विश्व आयुर्वेद परिषद, महाराष्ट्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सा, अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को सराहा गया। डॉ. सिंह ने 42 वर्षों से अधिक समय तक आयुर्वेद के क्षेत्र में सेवाएं दी हैं और उन्होंने कई पीढ़ियों के छात्रों को प्रशिक्षण दिया है। उनके प्रयासों से न केवल आयुर्वेदिक चिकित्सा की पहुँच बढ़ी है, बल्कि शोध और नवाचार के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संजीव सोनावणे (कुलपति, महाराष्ट्र आरोग्य विज्ञान विश्वविद्यालय), डॉ. शुभा राउल (पूर्व महापौर, मुंबई महानगरपालिका) और संजोग काबरे (उपायुक्त, मुंबई महानगरपालिका) उपस्थित थे। उन्होंने डॉ. सिंह के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण और कड़ी मेहनत आयुर्वेद को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में मददगार रही है।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक, शोधकर्ता और छात्रों ने भी भाग लिया। समारोह में डॉ. सिंह के करियर और उपलब्धियों पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दिखाई गई, जिसमें उनके द्वारा किए गए शोध, प्रकाशित पुस्तकें और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के प्रयासों को दर्शाया गया।

डॉ. सिंह ने अपने संक्षिप्त धन्यवाद भाषण में कहा, “यह सम्मान मेरे लिए गर्व का क्षण है। आयुर्वेद केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि जीवन शैली है। मैं हमेशा से इसे समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने और छात्रों को ज्ञान प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहा हूँ।”

विशेषज्ञों के अनुसार, डॉ. सिंह के योगदान ने आयुर्वेद को आधुनिक चिकित्सा के साथ संतुलित करने में मदद की है और उनकी शिक्षाओं से देश और विदेश में कई आयुर्वेदिक संस्थानों का विकास हुआ है। समारोह का समापन उनके सम्मान और आयुर्वेदिक समुदाय की ओर से उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ हुआ।

श्रीराम नवमी पर घाटकोपर में भव्य धार्मिक आयोजन, हरिकीर्तन व महाप्रसाद से गूंजा साईनाथ मंदिर परिसर

श्रीराम नवमी पर घाटकोपर में भव्य धार्मिक आयोजन, हरिकीर्तन व महाप्रसाद से गूंजा साईनाथ मंदिर परिसर


श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर घाटकोपर (पश्चिम) स्थित गोलीबार रोड के साईनाथ मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। अंकुर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


इस अवसर पर हरिकीर्तन का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें श्री क्षेत्र पळचील (गांव) की सावरीची वाडी के प्रसिद्ध हरिकीर्तनकार ह.भ.प. दीपक महाराज फालके ने अपनी ओजस्वी वाणी से उपस्थित भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म, कर्तव्य और भक्ति का अत्यंत प्रभावशाली वर्णन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


कार्यक्रम के अंतर्गत श्री सत्यनारायण महापूजा का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ भाग लेकर अपने परिवार के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात साई पालखी परिक्रमा निकाली गई, जिसमें साई बाबा की पालखी के साथ भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए पूरे परिसर में श्रद्धापूर्वक भ्रमण किया। “जय श्रीराम” और “साईराम” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।


कार्यक्रम का समापन श्री साई महाप्रसाद वितरण के साथ किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

अंकुर स्पोर्ट्स क्लब के इस सराहनीय प्रयास से क्षेत्र में धार्मिक एकता, भक्ति भावना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिला। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आंतरराष्ट्रीय महिला दिनानिमित्त चुनाभट्टीत भव्य महिला संमेलन संपन्न

आंतरराष्ट्रीय महिला दिनानिमित्त चुनाभट्टीत भव्य महिला संमेलन संपन्न

आंतरराष्ट्रीय महिला दिनाचे औचित्य साधून विश्वकर्मीय लोहार सेवा संघ, मुंबई यांच्या वतीने मुंबई उपनगरातील चुनाभट्टी येथील साई बाबा मंदिरासमोरील खुल्या व्यासपीठ मैदानात भव्य महिला संमेलनाचे आयोजन करण्यात आले. कार्यक्रमाची सुरुवात भगवान श्री विश्वकर्मा व क्रांतिकारी शिक्षणप्रणेती सावित्रीबाई फुले यांच्या प्रतिमेला पुष्पहार अर्पण व दीपप्रज्वलन करून करण्यात आली.


या कार्यक्रमास माहिती अधिकार कार्यकर्ते अनिल गलगली, नगरसेविका राणी येरूणकर, शासकीय माहिती अधिकारी वर्षा फडके, संस्थेचे विद्यमान अध्यक्ष सुहास चरकरी, उपाध्यक्ष प्रवीण काताळकर, हिशोबनीस सौ. निधी कोळंबकर, नितीन पानवलकर, माजी अध्यक्ष राजाराम काताळकर, माजी सचिव चंद्रशेखर काताळकर, संजय कोळंबेकर यांच्यासह अनेक आजी-माजी पदाधिकारी, कार्यकर्ते, सदस्य व लोहार समाजातील महिला-पुरुष मोठ्या संख्येने उपस्थित होते.

कार्यक्रमात उपस्थित मान्यवरांनी महिलांच्या आर्थिक सबलीकरणावर भर देत, महिला आर्थिक धोरणे, लघुउद्योग सुरू करण्यासाठी आवश्यक असणारे शासकीय अनुदान व विविध योजना याबाबत सविस्तर मार्गदर्शन केले. संस्थेचे अध्यक्ष व सदस्य प्रदीप चांदोरकर यांनीही समाजातील महिलांना प्रेरणादायी मार्गदर्शन केले.

या संमेलनाच्या माध्यमातून समाजातील लघुउद्योगात कार्यरत असलेल्या महिलांचा विशेष सन्मान करण्यात आला व त्यांच्या पुढील वाटचालीसाठी शुभेच्छा देण्यात आल्या.

कार्यक्रमाचे यशस्वी आयोजन समिती प्रमुख कविता प्रेम चरकरी, जानवी चरकरी व निधी कोळंबकर यांनी केले. सूत्रसंचालन संस्थेचे सचिव नितीन पानवलकर यांनी केले, तर कविता प्रेम चरकरी यांनी महिला दिनाच्या कार्यक्रमाची संकल्पना प्रभावीपणे मांडली. हा भव्य महिला संमेलन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरणात पार पडला असून, समाजातील महिलांच्या सक्षमीकरणासाठी प्रेरणादायी ठरला.

Monday, 23 March 2026

भव्य श्रीराम नवमी पर निकली श्री राम पालखी एवं रथयात्रा, कुर्ला में उमड़ा भक्तों का सैलाब

भव्य श्रीराम नवमी पर निकली श्री राम पालखी एवं रथयात्रा, कुर्ला में उमड़ा भक्तों का सैलाब

श्रीराम महोत्सव न्यास, कुर्ला एवं विश्व हिंदू परिषद के अंतर्गत बजरंग दल द्वारा श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर भव्य श्री राम पालखी एवं रथयात्रा का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों, भजन-कीर्तन, ढोल-ताशों और श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

कुर्ला पश्चिम स्थित श्री हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पालखी का शुभारंभ हुआ। यह भव्य पालखी सर्वोदय मित्र मंडल के प्रांगण में आरती के साथ आगे बढ़ते हुए चांदिवली की ओर निकली। इस अवसर पर भाजपा नेत्री एवं पूर्व सांसद पूनम ताई महाजन, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, महिला व बालकल्याण समिति की अध्यक्ष मीनल तुर्डे, भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह सहित संजय तुर्डे, सरबजीत सिंह, गौतम रावरिया, वेंकट बोदुल, छेदी उपाध्याय, प्रकाश चौधरी, पवन सिंह, जयप्रकाश परब, कुशल वीर राजपूत, रुपेश पवार और एड. वीरेंद्र दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस पावन अवसर पर हजारों श्रीराम भक्तों ने शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक सहभाग लिया और प्रभु श्रीराम के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पालखी और रथयात्रा के दौरान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला, जो श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम था।

इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।

विनोबा भावे नगर पुलिस की उत्कृष्ट व्यवस्था के चलते पालखी और रथयात्रा सुचारू रूप से संपन्न हुई और श्रीराम भक्तों ने शानदार तरीके से चांदिवली में प्रवेश किया।

Saturday, 21 March 2026

सरोद वादक पंडित बृजनारायण मरुधरा रत्न से सम्मानित

सरोद वादक पंडित.बृजनारायण मरुधरा रत्न से सम्मानित

​मुंबई के आर्थिक विकास में विशेष योगदान के साथ ही राजस्थानी समाज ने कला और संस्कृति के क्षेत्र में वैश्विक पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया है। विश्वविख्यात सारंगी वादक पंडित रामनारायण के सुपुत्र प्रख्यात सरोद वादक पंडित बृजनारायण इसी परंपरा के एक सशक्त कलाकार हैं। 

संगीत के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए पंडित बृजनारायण को 'मरुधरा रत्न पुरस्कार' से अलंकृत किया गया। मुम्बई प्रेस क्लब में 'मरुधरा' संस्था द्वारा एक आत्मीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद पंडित बृजनारायण ने कहा कि पुरस्कार हमारे लिए एक उत्तरदायित्व है। यह हमें प्रेरित करता है कि हम अपनी साधना और कला के माध्यम से देश एवं समाज को और भी श्रेष्ठ योगदान दे सकें।

​इस अवसर पर पंडित जी की जीवन संगिनी अनीता बृजनारायण, पुत्र और पुत्र वधू एवं पौत्र भी मौजूद थे। पंडित जी की विरासत को उनके सुपुत्र हर्ष नारायण भी बख़ूबी आगे बढ़ा रहे हैं। वे एक प्रतिष्ठित सारंगी वादक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।
​समारोह में साहित्य और पत्रकारिता जगत की जानी-मानी हस्तियों ने पंडित ब्रजनारायण के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। विश्वनाथ सचदेव (संपादक नवनीत), ​सुंदर चन्द ठाकुर (संपादक नवभारत टाइम्स) और कमल पोद्दार (युवा उद्योगपति) ने कला के प्रति पंडित बृजनारायण के समर्पण की सराहना की।
​कवि एवं पत्रकार मृदुल ने पंडित बृजनारायण के जीवन और उपलब्धियों पर एक सारगर्भित आलेख प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सुपरिचित उद्घोषक और शायर देवमणि पांडेय ने किया।
​इस आयोजन की कामयाबी में अक्षर विन्यासी जैन कमल, सुरेन्द्र गाड़िया, सुरेशचंद शर्मा, पवन केड़िया और अंजनी गाड़िया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र, अनिल गलगली, गजानन महतपुरकर, सुनील मेहरोत्रा, राजीव नौटियाल और कवि गजानन महतपुरकर सहित शहर के कई गणमान्य जन उपस्थित थे।

Thursday, 19 March 2026

“स्त्री परमेश्वर की बनाई सबसे उत्कृष्ट कृति”

“स्त्री परमेश्वर की बनाई सबसे उत्कृष्ट कृति”

चित्रा वाघ का महिला दिवस पर संदेश

भाजपा विधायिका चित्रा वाघ ने कहा कि “स्त्री परमेश्वर द्वारा रचित सबसे उत्कृष्ट कृति है, इसलिए महिलाओं को कभी खुद को कम नहीं आंकना चाहिए।” वे दादर (पश्चिम) स्थित श्री छत्रपति शिवाजी मंदिर में ‘जाणीव उद्याची स्त्रीमनाची’ कार्यक्रम के दौरान महिला दिवस के अवसर पर संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया, जिसके कारण आज महिलाएं समाज में सशक्त रूप से आगे बढ़ रही हैं। साथ ही नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का भी उन्होंने उल्लेख किया, जिससे देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कार्यक्रम की आयोजिका एवं पत्रकार सोनल खानोलकर की सराहना करते हुए इस पहल को प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत इला वालावलकर (हार्मोनियम विशारद), सुमेधा शिंगाडे (तबला विशारद) और श्रावणी वागळे (गायिका) के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। उद्यमी जान्हवी सप्रे-लाडे का भी इस अवसर पर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य सलाहकार डॉ. विजया वाड ने ऑडियो संदेश के माध्यम से महिलाओं को अपनी इच्छाओं और स्वतंत्रता को बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजिका सोनल खानोलकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 15 वर्ष पूर्व शुरू किए गए ‘मनातली जाणीव’ दिवाली अंक का उद्देश्य एक मन की संवेदनाओं को दूसरे मन तक पहुंचाना था और इस यात्रा में उन्हें कई लोगों का सहयोग मिला।

खादी ग्रामोद्योग मंडल के सभापति रवींद्र साठे ने कहा कि पुरुषों में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जैसे मधुमक्खी विभिन्न फूलों से मध इकट्ठा करती है, उसी प्रकार एक महिला अपने परिवार के लिए अथक परिश्रम करती है। खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से मधुमक्खी पालन जैसे उपक्रमों द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।

परिसंवाद सत्र में प्रसिद्ध एंकर स्मिता गवाणकर ने अतिथियों से संवाद कर उनके विचारों को सामने रखा। लेखिका रानी दुर्वे ने कहा कि पाठकों के सकारात्मक अभिप्राय से लेखन को सही दिशा मिलती है। अभिनेत्री विजया बाबर और साक्षी सुभाष भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

सेलिब्रिटी फिटनेस विशेषज्ञ लीना मोगरे ने साइबर अपराध का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि सही समर्थन मिलने पर महिला हर चुनौती का मजबूती से सामना कर सकती है। उन्होंने 40 वर्ष के बाद नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। फिल्म निर्माता अमृता राव ने बताया कि ‘श्यामची आई’ फिल्म के निर्माण ने उन्हें कठिन समय से उबरने में मदद की।

कोकण हार्टेड गर्ल अंकिता प्रभू-वालावलकर ने शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर जोर देते हुए परिवार को प्राथमिकता देने की बात कही। तन्वी हर्बल्स की डॉ. मानसी मेहेंदळे-धामणकर ने अपने अनुभवों और श्लोकों से कार्यक्रम को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अंत में, जान्हवी सप्रे-लाडे ने महिलाओं को एक-दूसरे का सहयोग करने, प्रेरित करने और आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए तथा नव-निर्वाचित नगरसेविकाओं का भी सम्मान किया गया।

Sunday, 15 March 2026

उत्तर भारतीय संघ की फूलों की होली में दिखा सामाजिक एकता का संगम

उत्तर भारतीय संघ की फूलों की होली में दिखा सामाजिक एकता का संगम

मुंबई के बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में शनिवार को उत्तर भारतीय संघ की ओर से भव्य होली स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। गीत-संगीत और पारंपरिक मिलन के माहौल से पूरा परिसर रंग और उत्साह से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष संतोष आर.एन. सिंह ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर भारतीय संघ हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। कार्यक्रम के दौरान संघ की ओर से भाजपा विधायक राजहंस सिंह का विशेष सम्मान भी किया गया।

सम्मान के पश्चात विधायक राजहंस सिंह ने कहा कि वे उत्तर भारतीय समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज के विकास और उसकी समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

कार्यक्रम में आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, रामबक्श सिंह, कृष्णामणि शुक्ला, विजय सिंह (मालाड), शिवनारायण सिंह, जसवंत यादव, सुरेश दुबे, रमेश बहादुर सिंह, संजय सिंह, डॉ. किशोर सिंह, देवेंद्र तिवारी, अशोक दुबे, अवनीश सिंह, बीड़ी सिंह, ओमप्रकाश सिंह, आशिष तिवारी, श्रीनिवास तिवारी, अजय कुमार सिंह, अंतेश सिंह, नंदलाल उपाध्याय, राजेश सिंह, संजू सिंह, विजय सिंह, सीताराम यादव, प्रह्लाद पांडेय, रामनयन शर्मा, रेणू मल्लाह, विजय सिंह कौशिक, अनुराग त्रिपाठी, आदित्य दुबे, विशाल सिंह और आदित्य सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व समाज के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री देवेंद्र तिवारी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कई लोगों ने सहयोग भी दिया। विशाल सिंह ने पांच लाख रुपये का चेक देकर संघ के विशेष ट्रस्टी बनने की घोषणा की। उनके पिता अशोक सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीय संघ को मजबूत बनाने में बाबू आर.एन. सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

समारोह में सांस्कृतिक रंग भी खूब देखने को मिला। गायक राकेश तिवारी और उनकी टीम ने पारंपरिक और लोकप्रिय होली गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रीति भोज (बाटी-चोखा) का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।


Thursday, 12 March 2026

राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटनेच्या टर्मिनल–२ येथे मुख्य कार्यालयाच्या विस्तारीकरणाचा शुभारंभ

राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटनेच्या टर्मिनल–२ येथे मुख्य कार्यालयाच्या विस्तारीकरणाचा शुभारंभ

भारतीय जनता पक्ष प्रणित राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटनेच्या मुख्य कार्यालयाच्या विस्तारीकरण व नूतनीकरणाच्या शुभारंभानिमित्त टर्मिनल–२ येथे आयोजित गणेश पूजन कार्यक्रम अत्यंत भक्तिमय आणि उत्साहपूर्ण वातावरणात संपन्न झाला. कार्यक्रमाची सुरुवात भगवान श्री गणेशाच्या विधिवत पूजनाने करण्यात आली. उपस्थित मान्यवरांनी गणरायाचे आशीर्वाद घेऊन कार्यालयाच्या विस्तारीकरण व नूतनीकरणाच्या कामाला शुभारंभ केला.

या कार्यक्रमास प्रवीण दटके (आमदार व राष्ट्रीय अध्यक्ष – राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटना), आमदार प्रताप अडसड, सुधाकर देशमुख (माजी आमदार व मुख्य सल्लागार – राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटना) तसेच बलबीर सिंह (महासचिव – राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटना) यांची प्रमुख उपस्थिती होती. मान्यवरांनी आपल्या मनोगतात संघटनेच्या कार्याचा आढावा घेत कामगारांच्या हितासाठी संघटना सातत्याने कार्यरत असल्याचे सांगितले.

यावेळी नगरसेवक अमित सरैया, संतोष धुरी, अभिजीत सामंत, अभिषेक राऊत, राहुल वाळंज, सरबजीत सिंह, दीपक कांदळगावकर, महेश पोळ तसेच राजेश घारे उपस्थित होते.

या प्रसंगी संघटनेचे पदाधिकारी, कार्यकर्ते आणि कामगार मोठ्या संख्येने उपस्थित होते. कार्यक्रमाच्या शेवटी प्रसाद वितरण करण्यात आले व संपूर्ण सोहळा भक्तिमय वातावरणात पार पडला.

राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटना के टर्मिनल–2 में मुख्य कार्यालय के विस्तार का शुभारंभ

राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटना के टर्मिनल–2 में मुख्य कार्यालय के विस्तार का शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी प्रणित राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटना के मुख्य कार्यालय के विस्तार एवं नवीनीकरण के शुभारंभ के अवसर पर टर्मिनल–2 में आयोजित गणेश पूजन कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश के विधिवत पूजन से की गई। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर कार्यालय के विस्तार और नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में प्रवीण दटके (विधायक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष – राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटना), विधायक प्रताप अडसड, सुधाकर देशमुख (पूर्व विधायक एवं मुख्य सलाहकार – राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटना) तथा बलबीर सिंह (महासचिव – राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटना) की प्रमुख उपस्थिति रही। मान्यवरों ने अपने संबोधन में संगठन के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन हमेशा कामगारों के हित और अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता रहा है।

इस अवसर पर नगरसेवक अमित सरैया, संतोष धुरी, अभिजीत सामंत, अभिषेक राऊत, राहुल वाळंज, सरबजीत सिंह, दीपक कांदळगावकर, महेश पोळ तथा राजेश घारे भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कामगार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और पूरा आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Monday, 9 March 2026

रुग्ण मित्र साथी संस्थांचा महिला दिनानिमित्त अनोखा सन्मान सोहळा

रुग्ण मित्र साथी संस्थांचा महिला दिनानिमित्त अनोखा सन्मान सोहळा

मुंबई – चेंबूर येथील बीजेपी सभागृहात रुग्ण मित्र साथी संस्था, अनिद्य कोचिंग क्लासेस, शौर्य बहुउद्देशीय सेवा संस्था (वर्धापन दिन) आणि प्रसन्न फाउंडेशन यांच्या संयुक्त विद्यमाने महिला दिनानिमित्त अनोखा सन्मान सोहळा आयोजित करण्यात आला.

या कार्यक्रमाचे उद्घाटन नगरसेविका आशा मराठे, माहिती अधिकार कार्यकर्ते अनिल गलगली, आपत्ती व्यवस्थापन विभागाच्या प्रमुख अधिकारी रश्मी लोखंडे, रुग्ण मित्र विनोद साडविलकर आणि धनंजय पवार यांच्या हस्ते दीपप्रज्वलन करून करण्यात आले.

कार्यक्रमाचे उत्कृष्ट नियोजन संस्था प्रमुख डॉ. छाया भटनागर, श्रद्धा अष्टीवकर आणि किरण साळवे यांनी केले. या प्रसंगी प्रशासकीय सेवेत कार्यरत तसेच रुग्ण मित्र साथी म्हणून समाजसेवा करणाऱ्या महिलांचा शाल, प्रशस्तीपत्र व सन्मानचिन्ह देऊन गौरव करण्यात आला.

रुग्ण सहयोगी संस्थांचे प्रतिनिधी तसेच अनिद्य कोचिंग क्लासेसच्या विद्यार्थ्यांनी देशभक्तीपर सांस्कृतिक कार्यक्रम सादर करून उपस्थितांची मने जिंकली. यावेळी किरण साळवे व डॉ. छाया भटनागर यांच्या कार्य अहवालाचेही प्रकाशन करण्यात आले.

विविध क्षेत्रातील मान्यवरांच्या उपस्थितीमुळे हा कार्यक्रम उत्साहात व यशस्वीपणे संपन्न झाला.


Sunday, 8 March 2026

डॉ. नीलिमा पाण्डेय को मिला नारी शक्ति साहित्य सम्मान

डॉ. नीलिमा पाण्डेय को मिला नारी शक्ति साहित्य सम्मान

८ मार्च विश्व महिला दिवस के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए देशभर में अनेक महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में मुंबई के अंधेरी स्थित शकुंतल स्टूडियो में मुनीब खान द्वारा चार विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें मुनीब खान की सुपुत्री ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

सम्मानित नामों में साहित्य के क्षेत्र में अनवरत कार्य कर रहीं नीलांबरी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. नीलिमा पाण्डेय, शायरा रेखा किंगर, कुसुम त्रिपाठी तथा उत्कृष्ट शायरा तबस्सुम नाडिवाल को सम्मान प्रदान किया गया।

सभी सम्मानित जनों ने अपने-अपने उत्कृष्ट विचार रखे। कुसुम त्रिपाठी ने विश्व महिला दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बताई। रेखा किंगर चूँकि वकील हैं, इसलिए उन्होंने महिलाओं के हित में बने कानूनों की जानकारी दी। तबस्सुम नाडिवाल ने भी महिला सशक्तिकरण का समर्थन किया।

इसी क्रम में डॉ. नीलिमा पाण्डेय ने अपने विचार रखते हुए स्त्री-पुरुष के समान वर्चस्व की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज को सशक्त बनाने में महिला रीढ़ की हड्डी के समान है। उन्होंने यह भी बताया कि क्रांति आवश्यक होते हुए भी उचित समय और परिस्थितियों में ही होनी चाहिए, क्योंकि कोई भी क्रांति बदलाव तो लाती है, किन्तु सामाजिक परिवेश को नुकसान भी पहुँचा सकती है। समाज और देश के हित की बात करते हुए उन्होंने वेदों, उपनिषदों, चाणक्य नीति और विदुर नीति का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिलाष अवस्थी ने की। इसी आयोजन में मुंशी प्रेमचंद की चार कहानियों — मासूम बच्चा, लांछन, बड़े भाई साहब और होली — का नाट्य मंचन भी किया गया। साथ ही साहिर लुधियानवी को याद करते हुए उनकी रचनाओं का पाठ किया गया। मुनीब खान के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक के सभी कलाकारों ने उत्कृष्ट अभिनय किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

अंधेरी के शाकुंतल स्टूडियो में सुप्रसिद्ध रंगकर्मी मुजीब खान की संस्था आइडिया के माध्यम से प्रेमचंद की कहानियों का नाट्य मंचन पिछले 20 साल से कर रहे हैं। लगभग 300 कहानियों का अब तक मंचन कर चुके हैं।

Wednesday, 4 March 2026

Cancel Proposal Involving Public Land in Prohibited Zone of Best

Cancel Proposal Involving Public Land in Prohibited Zone of Best

Demand by RTI Activist Anil Galgali


Raising serious objections to the proposal concerning the 33 KV Receiving Station at Cumballa Hill and the associated public amenities, RTI Activist Anil Galgali strongly opposed the move during the public hearing held at the DP (Development Plan) Headquarters of the Brihanmumbai Municipal Corporation. Senior officials from BEST were also present at the hearing.

Violation of Prohibited Zone Act, 1923
Anil Galgali stated that the subject land falls under the Prohibited Zone Act, 1923. Any change in land use or deletion of reservations for public amenities in such a restricted and protected area is legally untenable and poses serious security risks. Critical Importance for Emergency Services
He emphasized that the site is not limited to power infrastructure alone but is vital for emergency services. During floods, fires, terrorist threats, or natural disasters, uninterrupted and immediate operational access to this installation is crucial. Implementation of the proposal could severely hamper power supply restoration (restoration response time) in case of outages.

Anil Galgali claim that The Receiving Station caters to several High Value Consumers, including Lok Bhavan, Chief Minister’s Residence, Chief Justice’s Residence, Major hospitals, Key government offices, Commercial establishments and security agencies. Any disruption in power supply from this station would have a direct and adverse impact on public safety and Mumbai’s economic stability.


Galgali further pointed out that the Electricity Department is in profit to the tune of ₹4,380 crore, making it unjustifiable to lease such a critical public asset for merely ₹263 crore. He also highlighted that the Municipal Corporation has already made a substantial budgetary provision of around ₹1,000 crore, removing any financial compulsion for such a move.

RTI Activist Anil Galgali demanded that The proposal be cancelled immediately. All existing quarters be vacated, and staff be shifted to alternative, safe, and suitable quarters. Any change of use in a prohibited zone must not be undertaken without a public interest evaluation and an independent expert report.

Decisions involving public land, prohibited zones, and emergency infrastructure must not be taken in haste or driven by private interests, Galgali asserted. “Public safety is far more important than any revenue consideration,” he stated.

बेस्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र की सार्वजनिक भूमि से जुड़ा प्रस्ताव रद्द किया जाए

बेस्ट के  प्रतिबंधित क्षेत्र की सार्वजनिक भूमि से जुड़ा प्रस्ताव रद्द किया जाए

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली की मांग


कुंबाला हिल स्थित 33 KV Receiving Station एवं उससे जुड़ी सार्वजनिक सुविधाओं को लेकर प्रस्तावित बदलाव पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराते हुए आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने Brihanmumbai Municipal Corporation के डीपी (Development Plan) मुख्यालय में आयोजित सार्वजनिक सुनवाई में उपस्थित होकर अपनी कड़ी भूमिका रखी। इस सुनवाई में BEST के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।


अनिल गलगली ने स्पष्ट किया कि संबंधित भूमि Prohibited Zone Act, 1923 के अंतर्गत आती है। ऐसे प्रतिबंधित एवं संरक्षित क्षेत्र में भूमि उपयोग में परिवर्तन करना या सार्वजनिक सुविधाओं का आरक्षण समाप्त करना कानूनी रूप से गलत और अत्यंत जोखिमपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह परिसर केवल बिजली आपूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बाढ़, आग, आतंकी हमला अथवा किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय यहां से त्वरित सेवाएं उपलब्ध होना आवश्यक होता है। प्रस्ताव लागू होने की स्थिति में भविष्य में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उसे तत्काल बहाल (Restoration) करने में गंभीर कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं।

अनिल गलगली ने कहा कि इस Receiving Station पर निर्भर High Value Consumers जैसे लोकभवन, मुख्यमंत्री निवास, मुख्य न्यायाधीश निवास, अस्पताल, महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं सुरक्षा एजेंसियां इन सभी की बिजली आपूर्ति खतरे में पड़ सकती है। इसका सीधा असर मुंबई की अर्थव्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा पर पड़ेगा।

अनिल गलगली ने बताया कि विद्युत विभाग लगभग ₹4,380 करोड़ के लाभ में है, ऐसे में केवल ₹263 करोड़ के लिए इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति को लीज पर देना तर्कसंगत नहीं है। इसके अतिरिक्त, महानगरपालिका ने पहले ही लगभग ₹1,000 करोड़ की पर्याप्त बजटीय व्यवस्था कर रखी है।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मांग की है कि यह प्रस्ताव तत्काल रद्द किया जाए। संबंधित परिसर के सभी क्वार्टर खाली कराकर कर्मचारियों को अन्य सुरक्षित और उपयुक्त क्वार्टरों में स्थानांतरित किया जाए। प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का भूमि उपयोग परिवर्तन जनहित जांच और स्वतंत्र विशेषज्ञ रिपोर्ट के बिना न किया जाए।


सार्वजनिक संपत्ति, प्रतिबंधित क्षेत्र और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े निर्णय जल्दबाजी में या निजी हितों के आधार पर नहीं लिए जाने चाहिए, यह स्पष्ट मत अनिल गलगली ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “सार्वजनिक सुरक्षा किसी भी राजस्व से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।”


बेस्टच्या प्रतिबंधित क्षेत्रातील सार्वजनिक जमिनीबाबत प्रस्ताव रद्द करा

बेस्टच्या प्रतिबंधित क्षेत्रातील सार्वजनिक जमिनीबाबत प्रस्ताव रद्द करा — आरटीआय कार्यकर्ते अनिल गलगली यांची मागणी

कंबला हिल येथील 33 KV Receiving Station व संबंधित सार्वजनिक सुविधांबाबत मांडण्यात आलेल्या प्रस्तावावर गंभीर आक्षेप नोंदवत आरटीआय कार्यकर्ते अनिल गलगली यांनी Brihanmumbai Municipal Corporation च्या डीपी (Development Plan) मुख्यालयात झालेल्या सार्वजनिक सुनावणीत उपस्थित राहून ठाम भूमिका मांडली. या सुनावणीत BEST चे वरिष्ठ अधिकारी देखील उपस्थित होते.


अनिल गलगली यांनी स्पष्ट केले की संबंधित जागा Prohibited Zone Act, 1923 अंतर्गत येते. अशा प्रतिबंधित व संरक्षित क्षेत्रात वापर बदल करणे किंवा सार्वजनिक सुविधांचे आरक्षण रद्द करणे हे कायदेशीरदृष्ट्या अयोग्य व धोकादायक आहे. सदर जागा ही केवळ वीजपुरवठ्यापुरती मर्यादित नसून आपत्कालीन सेवांसाठी अत्यंत महत्त्वाची आहे. पूर, आग, दहशतवादी हल्ले किंवा नैसर्गिक आपत्तीच्या वेळी येथून तातडीने सेवा उपलब्ध होणे गरजेचे असते. या प्रस्तावामुळे भविष्यात वीजपुरवठा खंडित झाल्यास तो तात्काळ पूर्ववत (Restoration) करण्यास गंभीर अडचणी निर्माण होतील, असा इशाराही गलगली यांनी दिला. 

अनिल गलगली पुढे म्हणाले की या Receiving Station वर अवलंबून असलेले High Value Consumers लोकभवन, मुख्यमंत्री निवास, मुख्य न्यायाधीश निवास आणि अन्य जसे की रुग्णालये, महत्त्वाची शासकीय कार्यालये, व्यावसायिक आस्थापना व सुरक्षा यंत्रणा यांचा वीजपुरवठा धोक्यात येण्याची शक्यता आहे. याचा थेट परिणाम मुंबईच्या अर्थकारणावर व सार्वजनिक सुरक्षिततेवर होऊ शकतो. तसेच विद्युत विभाग 4380 कोटी नफ्यात आहे यामुळे 263 कोटी साठी मालमत्ता लीजवर देणे संयुक्तिक वाटत नाही तसेच पालिकेने 1 हजार कोटींची भरीव तरतूद केली आहे. 

अनिल गलगली यांनी प्रशासनाकडे मागणी केली की हा प्रस्ताव तात्काळ रद्द करण्यात यावा. संबंधित परिसरातील सर्व क्वार्टर्स रिकामे करून कर्मचाऱ्यांना इतर योग्य व सुरक्षित क्वार्टर्समध्ये स्थलांतरित करण्यात यावे. प्रतिबंधित क्षेत्रातील कोणताही वापर बदल सार्वजनिक हित तपासणी व स्वतंत्र तज्ज्ञ अहवालाशिवाय करण्यात येऊ नये.


सार्वजनिक मालमत्ता, प्रतिबंधित क्षेत्र आणि आपत्कालीन सेवा यांच्याशी संबंधित निर्णय हे घाईघाईने किंवा खासगी हितसंबंधांवर आधारित नसावेत, अशी ठाम भूमिका आरटीआय कार्यकर्ते अनिल गलगली यांनी मांडली. “सार्वजनिक सुरक्षितता ही कोणत्याही महसुलापेक्षा मोठी आहे,” असे त्यांनी स्पष्ट केले.

Tuesday, 3 March 2026

स्वानंद बाबा आश्रम में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ होली मिलन समारोह

स्वानंद बाबा आश्रम में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ होली मिलन समारोह

परम् पूजनीय स्वानंद बाबा आश्रम द्वारा प. पू. स्वानंद बाबा आश्रम, येऊर हिल्स, येऊर, ठाणे (प.) में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होली गीत, भजन, कीर्तन तथा महाभंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रंग-बिरंगे फूलों से खेली गई होली रही, जिसने वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया।

इस अवसर पर आश्रम के प्रमुख न्यासी एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला तथा शांति शुक्ला ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों और साधकों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, समरसता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला उत्सव है।

होलिका दहन के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आयोजक प्रेम मेघनानी, अनिल गलगली, ज़ाकिर अहमद, एड अरविंद तिवारी, आचार्य पवन त्रिपाठी,  उदय प्रताप सिंह, आदित्य दुबे, कमलेश पांडेय ‘तरुण’, आर. के. मिश्र, मुद्रा शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भजन-कीर्तन और होली गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। महाभंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, शांति और भक्तिभाव का सुंदर संगम देखने को मिला।

यह होली मिलन समारोह सामाजिक एकता, आध्यात्मिक चेतना और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा को सुदृढ़ करने वाला एक प्रेरणादायी आयोजन सिद्ध हुआ।