Wednesday 13 December 2023

कुर्ला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

कुर्ला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' की पहल महाराष्ट्र से शुरु हो गई है। चांदीवली विधानसभा के भाजपा चुनाव प्रमुख और पूर्व नगरसेवक हरीश भांदिर्गे ने भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया और प्रभाग के जरूरतमंद नागरिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया।

कुर्ला पश्चिम नौपाडा स्थित अमर नगर में इस अभियान के माध्यम से विभाग के लोगों ने पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत जैसी केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ उठाया। भाजपा उत्तर मध्य जिला महासचिव डाॅ. नितेश राजहंस सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर कैलेंडर का लोकार्पण किया गया।

Friday 8 December 2023

कांदिवली पूर्व में यज्ञ स्थल का भूमिपूजन

कांदिवली पूर्व में यज्ञ स्थल का भूमिपूजन

14 दिसंबर 2023 से 22 दिसंबर 2023 तक सवालक्ष रूद्र चण्डी हवनात्मक महायज्ञ एवं संगीतमय श्री हनुमत कथा का आयोजन


भुवनेश्वरी परिवार द्वारा महायज्ञ एकादश कुण्डीय सवालक्ष रूद्र चण्डी हवनात्मक महायज्ञ एवं संगीतमय श्री हनुमत कथा के 17 वें वर्ष के यज्ञ स्थल का भूमिपूजन कांदिवली पूर्व ठाकुर गांव स्थित मनोरंजन मैदान में संपन्न हुआ। संस्था के विशिष्ठ संरक्षक डॉ किशोर सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, निर्देशक डॉ इन्दुप्रकाश आर तिवारी और महामंत्री बांकेलाल शुक्ला ने पूजन कर भूमिपूजन किया और यज्ञ का पंडाल बनाने का शुभकार्य प्रारंभ किया गया। 

निर्देशक इन्दुप्रकाश तिवारी ने बताया कि 14 दिसंबर 2023 को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 14 दिसंबर 2023 से 22 दिसंबर 2023 तक सवालक्ष रूद्र चण्डी हवनात्मक महायज्ञ एवं संगीतमय श्री हनुमत कथा आयोजित की गई है। भुवनेश्वरी परिवार के संस्थापक अध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला, उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, कार्याध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, महामंत्री बी एम शुक्ला, प्रवक्ता जयप्रकाश एन पाण्डेय, संतोष दुबे, सुमन पाठक, मंजुला तिवारी, पूनम के तिवारी, अनिरुद्ध तिवारी, सुभाष मिश्रा, रामप्रकाश तिवारी, विनोद पाण्डेय, रामप्रकाश तिवारी, रोहित के तिवारी, संजय विश्वकर्मा, राजकुमार तिवारी, रामचंद्र साहनी, संगम पांडे पांडे, राघवनंदन श्रीवस्तव, वरुण तिवारी, मनोज पावसकर के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।