Sunday 3 May 2020

कोविड अस्पताल के बेड की उपलब्धता की जानकारी एक क्लीक पर दे

मुंबई महानगरपालिका अंतर्गत बेड मैनजमेंट नहीं होने से लोगों को घंटो एम्बुलेंस या अन्य स्थानों पर अस्पताल में दाखिल होने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ती हैं। इसके लिए कोविड अस्पताल में बेड की उपलब्धता की जानकारी एक क्लीक पर देने की मांग आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे को भेजे हुए पत्र में की हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली में मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे और मनपा आयुक्त प्रवीण परदेशी को भेजे हुए पत्र में बताया हैं कि आज मुंबई में बड़े पैमाने पर कोविड मरीज पाए जा रहे हैं। ऐसी स्थिती में मरीजों को मदद की जरूरत होती हैं। वर्तमान में एक भी प्राधिकरण अस्तित्व में नहीं हैं जो बेडस की उपलब्धता वाले अस्पताल की वर्तमान स्थिती का ब्यौरा एक क्लीक पर दे सकता हैं।  मुंबई में मरीज बढ़ने से सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों को मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में भेजा इसके बावजूद मरीज कम नहीं हो रहे हैं। कुल मिलाकर मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने इसे लेकर किसी भी तरह की कारवाई नहीं करने से कोविड हो या अन्य निजी अस्पताल की जानकारी आम लोगों को मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। 

No comments:

Post a Comment