Friday 10 April 2015

मुंबई के 5 टोलनाके से मुंबईकरों को कब मिलेगी मुक्ति ?

संपुर्ण राज्य के टोल को लेकर गौर फरमाते हुए राज्य सरकार ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर को अब तक  वरियता नही दी है। मुंबई के 5 टोलनाके से मुंबईकरों को कब मुक्ति मिलगी ? ऐसा सीधा सवाल आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से किया है।



आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के अनुसार मुंबई के 5 टोलनाके पर आज भी टोल वसुला जा रहा है। मुंबई की सड़के और पुल का निर्माण और रखरखाव मनपा करती है। इसके बावजूद टोल राज्य सरकार वसूल रही हैं।ये बात अन्यायकारक है और मुंबईकरों को इस  मनमानी और अवैध टोल से मुक्त करने की सख्त जरुरत होने की बात कहकर अनिल गलगली ने इससे मुंबईकरों को मुक्ति देने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment