Wednesday 28 November 2018

मुंबई में रोजाना ३ नागरिकों को होता हैं डेंगू

मुंबई महानगरपालिका अंतर्गत रोजाना ३ नागरिकों को डेंगू होता हैं वहीं ३७ नागरिक संदेहास्पद डेंगू महानगरपालिका के अस्पताल में भर्ती होते हैं। गत ३५ महीने ने ३८ मुंबईकरों को डेंगू से मौत होने की जानकारी सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली को मुंबई महानगरपालिका ने दी हैं।

सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली ने गत ३ वर्षों में मुंबई महानगरपालिका कार्यक्षेत्र में डेंगू से प्रभावित मरीजों की जानकारी मांगी थी। मुंबई महानगरपालिका के सार्वज5 स्वास्थ्य विभाग ने अनिल गलगली को वर्ष २०१६, वर्ष २०१७, ११ नवंबर २०१८ इन ३५ महीनों की जानकारी दी। डेंगू के निश्चित मरीज और मौत हुए नागरिकों के आंकड़े दिए हैं। इसमें निश्चित डेंगू के मरीज वर्ष २०१६ में ११८०, वर्ष २०१७ में ११३४ वही १ जनवरी २०१८ से ११ नवंबर २०१८ तक ९४५  इतने थे वहीं वर्ष २०१६ में ०७ , वर्ष २०१७ में १७ और ११ नवंबर २०१८ तक १४ इतने मरीजों की मौत डेंगू से हुई।संदेहास्पद मरीजों की संख्या वर्ष २०१६ में १३२१३ , वर्ष २०१७ में १२९१३ वही इस वर्ष के ११ नवंबर २०१८ तक १३१३८ इतनी हैं।

कुल मिलाकर रोजाना ३ निश्चित और ३७ संदेहास्पद डेंगू के मरीज महानगरपालिका के अस्पताल में भर्ती हुए। गत ३५ महीने में ३८ मुंबईकरों की मौत डेंगू से हुई।  हर महीने को औसतन १ मरीज की मौत डेंगू से होती हैं। अनिल गलगली के अनुसार जिस तरह से सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग को जनजागरण करना चाहिए वह जनजागरण सही तरीके से नहीं होने से आम लोगों को डेंगू को लेकर सही एवं स्पष्ट जानकारी नहीं हैं।

No comments:

Post a Comment