Sunday 15 March 2020

राष्ट्रभाषा महासंघ की वेबसाइट को जनता के लिए समर्पित किया जाएगा

राष्ट्रभाषा महासंघ की अवधेश पांडे के अंधेरी स्थित महेश टावर निवास पर  में विशेष बैठक डॉ सुशीला गुप्ता, ट्रस्टी व उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में  हुई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि राष्ट्रभाषा महासंघ की वेबसाइट को आगामी माह  समारोहपूर्वक जनता के लिए समर्पित किया जाएगा जिससे राष्ट्रभाषा महासंघ से अधिक से अधिक हिंदी प्रेमी जुड़ सकें।

इस बैठक में आगे यह भी तय हुआ कि मुंबई के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटरों में उपलब्ध हिंदी की सुविधाओं पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन करके नई पीढ़ी को हिंदी से जोड़ा जाएगा। आगामी वर्ष में दीर्घकालीन हिंदी सेवियों  और नई पीढ़ी के हिंदी प्रेमी युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। राजीव नौटियाल को सर्वसम्मति से महासंघ का ट्रस्टी नामित किया गया।  बैठक में अनिल गलगली, महेश अग्रवाल (संरक्षक), डॉ अनंत श्रीमाली, माधुरी बाजपेई, वासंती वैद्य, डॉ मेघा श्रीमाली, संध्या पांडे आदि उपस्थित थे। अनुराग त्रिपाठी,  अनिल त्रिवेदी, डॉ. मंजू पांडे, अनिल गलगली नये सदस्य बनाए गये। आभार सरोजनी जैन ने माना।

No comments:

Post a Comment