Monday 24 June 2019

आरटीआई के बाद मुंबई इंडियंस ने विजयी रैली का पुलिस सुरक्षा शुल्क 3.55 लाख हुआ वसूल

आईपीएल सीजन 12 में विजेता मुंबई इंडियंस टीम ने मुंबई में अंटालिया से ट्रायडेंट हॉटेल तक विजयी रैली निकाली गई थी।आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली की आरटीआई के बाद मुंबई पुलिस ने अधिकृत तौर पर अंबानी ग्रुप के इंडिअविन स्पोर्ट्स कंपनी को पुलिस सुरक्षा का बिल भेज और रु 3.55 लाख वसूल किया। इसका पर्दाफ़ाश मुंबई पुलिस ने अनिल गलगली को दी हुई जानकारी से हुआ हैं।  

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने दिनांक 16 मई 2019 को मुंबई पुलिस, ट्रैफिक पुलिस से जानकारी मांगी थी कि मुंबई इंडियंस टीम ने अंटालिया से ट्रायडेंट हॉटेल तक निकाली विजयी जल्लोष में तैनात पुलिस सुरक्षा का शुल्क और प्रलंबित शुल्क की रकम कितनी हैं? मुंबई पुलिस के सशस्त्र पुलिस बल ने अनिल गलगली को सूचित किया कि एक शिप में 2 पुलिस निरीक्षक, 1 सहायक पुलिस निरीक्षक, 2 पुलिस निरीक्षक और 100 पुलिस सिपाही ऐसी पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। अनिल गलगली का आरटीआई आवेदन 16 मई 2019 का था। इसके लिए बिनतारी संदेश एपी कंट्रोल, नायगाव ने भेजा था और सशस्त्र पुलिस बल के प्रशासकीय अधिकारी ने दिनांक 31 मई 2019 को अंबानी ग्रुप के इंडिअविन स्पोर्ट्स कंपनी के धोबी तलाव स्थित पतेवर बिल भेज दिया था। पुलिस सुरक्षा का बिल की रकम 3 लाख 55 हजार 623 ग्रॉस प्रणाली द्वारा अदा करने का अनुरोध कंपनी को किया गया तब जाकर कंपनी ने 4 जून 2019 को पुलिस सुरक्षा के बिल की रकम अदा की। 

अनिल गलगली के अनुसार साइलेंट जोन होने से इसप्रकार की रैली निकालने की अनुमति इस क्षेत्र में नहीं हैं। आरटीआई आवेदन करते हुए जानकारी मांगी नहीं होती तो मुंबई पुलिस ने शायद ही पुलिस सुरक्षा का शुल्क वसूल करने की कोशिश नहीं करते थे। अब तक मुंबई पुलिस ने ऐसे रैली के लिए दी हुई अनुमति की जानकारी नहीं दी हैं कि अनुमति ली हैं या नहीं? इसपर सवालिया निशान हैं। 

No comments:

Post a Comment