Monday 3 June 2019

रोजाना 11 मुंबईकर प्राप्त करते हैं वोटर एक्सट्रेक्ट

मुंबई महानगरपालिका कार्यक्षेत्र में विभिन्न काम के लिए निवास का सबूत के तौर पर मनपा के आम चुनाव में वोटर एक्सट्रेक्ट महत्वपूर्ण होने से से रोजाना 11 मुंबईकर वोटर एक्सट्रेक्ट प्राप्त करने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने दी हैं। गत 3 वर्षों में कुल 12,486 वोटर एक्सट्रेक्ट जारी किए गए हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई महानगरपालिका चुनाव विभाग से गत 3 वर्षों से वोटर लिस्ट के नाम का एक्सट्रेक्ट के लिए प्राप्त हुए शुल्क की जानकारी मांगी थी। मुंबई महानगरपालिका चुनाव विभाग के प्रशासकीय चुनाव अधिकारी ने अनिल गलगली को बताया कि  वर्ष 2016-2017 इस वर्ष में कुल 4121 एक्सट्रेक्ट जारी किए गए जिसका कुल शुल्क रु 4,98,461 प्राप्त हुआ हैं। वर्ष 2017-2018 इस वर्ष में 4135 वोटर एक्सट्रेक्ट के लिए कुल  रु 5,90,336  इतना शुल्क प्राप्त हुआ हैं वहीं वर्ष 2018-2019 इस दौरान 4230 वोटर एक्सट्रेक्ट जारी किए गए हैं जिसके लिए मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने रु 7,00,347 इतनी रकम शुल्क के तौर पर वसूल की गई हैं। 

चुनाव विभाग ने गलगली को आगे यह भी बताया कि वर्ष 1960, वर्ष 1967,वर्ष 1972, वर्ष 1978, वर्ष 1985, वर्ष 1992, वर्ष 1997, वर्ष 2002, वर्ष 2007, वर्ष 2012, वर्ष 2017 की वोटर लिस्ट मनपा के वेबसाइट पर ऑनलाइन हैं। हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 11 से 2 बजे तक नागरिकों के लिए वोटर लिस्ट मुफ्त जांच के लिए उपलब्ध कराई जाती हैं और नागरिकों की मांग पर वोटर एक्सट्रेक्ट उपलब्ध कराया जाता हैं। वर्ष 1960, वर्ष 1967 और वर्ष 1972 वोटर लिस्ट के कुछ पन्ने नागरिकों द्वारा हैंडल करने से अतिजीर्ण अवस्था में हैं। वहीं वर्ष 1978, वर्ष 1985, वर्ष 1992, वर्ष 1997, वर्ष 2002, वर्ष 2007, वर्ष 2012, वर्ष 2017 की वोटर की लिस्ट उस वक्त संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की लिस्ट से तैयार की गई हैं।

No comments:

Post a Comment