Wednesday 5 December 2018

मुंबई महानगरपालिका के चुनाव में प्रति वोटर मनपा के खर्च हुए रु ७९.४६ 

मुंबई महानगरपालिका के चुनाव में प्रति वोटर  महानगरपालिका आम चुनाव- फरवरी २०१७ इस चुनाव में कुल खर्च रु ७२.९४ करोड़ हुए हैं वही प्रति वोटर पर मनपा के रु ७९.४६ इतना खर्च होने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने दी हैं। दिली आहे. इसमें सबसे अधिक खर्च यह रु २४.६८ करोड़ वोटिंग साहित्य पर खर्च हुआ हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मनपा प्रशासन से जानकारी मांगी थी कि मनपा का आम चुनाव- फरवरी २०१७ में कितनी रकम खर्च हुई थी। मनपा प्रशासन के जन सूचना अधिकारी और सहायक चुनाव एवं नगरशुल्क अधिकारी ने अनिल गलगली को राज्य चुनाव आयोग को पेश किए ३ दस्तावेजों की कॉपी दी। इन दस्तावेजों में चुनाव अधिकारी और कर्मचारियों का मानधन पर रु ८ करोड़ ६७ लाख ८५ हजार और ३२५ खर्च किया गया। इसमें २५ चुनाव निर्णय अधिकारी, २५ सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी, ४३ चुनाव निरीक्षक और ४२०० चुनाव कार्यालय के कर्मचारियों के मानधन पर रकम खर्च हुई हैं। चुनाव अधिकारी और कर्मचारियों का पारिश्रमिक के तौर पर रु ६ करोड़ २४ लाख ६३ हजार ५५० इतनी रकम दी गई। इसमें ४८ चुनाव निर्णय अधिकारी, ५५० सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी, ४१,९८० वोटिंग केंद्र पर तैनात कर्मचारी, वोट की गिनती करने के लिए २२३८ कर्मचारी, ९०६२ चुनाव कार्यालय में तैनात कर्मचारी, ४९ चुनाव निरीक्षक तथा ९१२६ पुलिस को पारिश्रमिक के तौर पर दिए गए। 

वोटिंग साहित्य पर रु २४ करोड़ ६८ लाख ५ हजार २३८ खर्च किया गया। इसमें वोटिंग केंद्र पर साहित्य पर रु ९ करोड़ ९९ लाख ३७ हजार और २७० खर्च हुआ हैं। पैंडल पर रु १३ करोड़ २४ लाख ४८ हजार और ४९२ रकम खर्च हुई हैं। ईवीएम और अन्य साहित्य की हमाली पर रु २७ लाख ३५ हजार और ७३७ खर्च किए गए। कंप्यूटर और अन्य साहित्य पर रु २९ लाख ६२ हजार और २३५ रकम खर्च हुई हैं। मार्कर पेन पर रु ८० खर्च किए गए।  गाड़ियों पर रु ६ करोड़ ५७ लाख ९७ हजार और २०३ इतनी रकम खर्च की गई हैं। प्रशिक्षण पर रु १५ लाख २ हजार ४८० खर्च हुए है। वोटिंग जनजागरण पर रु २ करोड़ ९२ लाख ५ हजार १२९ रकम खर्च की गई हैं। प्रभाग रचना पर रु ३६ लाख ३८ हजार, आचारसंहिता पर रु १५ करोड़ १० लाख ७८ हजार ६५३, कार्यालयीन खर्च रु ४ करोड़ ४९ लाख ९९ हजार ६५, वोटिंग चिठ्ठी पर रु ६१ लाख ७३ हजार ३६२,  चुनाव पर कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों को होनेवाली दुर्घटना या मौत पर रु २० लाख ६० रुपए और अन्य पर ८४ लाख ७९ हजार ६१० खर्च किए गए। वहीं महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग को रु २ करोड़ ५ लाख ५८ हजार ७५४ दिए गए।

मनपा चुनाव में ९१ लाख ८० हजार ५५० मुंबईकरों ने हिस्सा लिया। प्रति मुंबईकर रु ७९.४६ रकम खर्च की गई हैं। अनिल गलगली के अनुसार रु ३.५४ करोड़ वोटिंग जनजागरण और चिठ्ठी वितरण पर खर्च किए गए थे जबकि समय पर अधिकांश वोटरों को उनके वोटिंग केंद्र की जानकारी नहीं मिल पाई थी। अगले चुनाव में एसएमएस पर वोटिंग बूथ की जानकारी देना अधिक बेहतर हो सकता हैं। ऐसा सुझाव गलगली ने दिया हैं।

No comments:

Post a Comment