Friday 20 December 2019

मनपा ने खतरनाक घोषित किए पुल पर अब भी यातायात सेवा हैं शुरु

मुंबई मनपा ने सांताक्रूज पूर्व हंस भुग्रा मार्ग पर स्थित पुल को एक महीने पहले खतरनाक घोषित किया लेकिन आज भी इस पुल से यातायात सेवा शुरु हैं। सचमुच में पुल खतरनाक हैं तो इसे ताबड़तोड़ बंद कर काम शुरु करने की मांग आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने की हैं। जबकि ऐसी स्थिती में संभावित दुर्घटना होती हैं तो मनपा और यातायात पुलिस को संयुक्त जिम्मेदार ठहराया जा सकता हैं।

मुंबई महानगरपालिका ने गत महीने प्रेस नोट जारी कर 23 नवंबर से पुल को बंद करने की घोषणा की थी। यह पुल हंस भुग्रा मार्ग को वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ता हैं। लेकिन आज तक पुल बंद नहीं हुआ हैं और यातायात सेवा सुरू हैं। जबकि इस पुल की स्थिती बेहद खतरनाक हैं और कई स्थानों पर दरार भी आई हैं। मुंबई मनपा और यातायात पुलिस को संयुक्त कारवाई कर इस पुल को बंद करना चाहिए। 

अनिल गलगली ने पूरे मामले को लेकर मनपा आयुक्त प्रवीणसिंह परदेशी, मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे को पत्र लिखकर कारवाई की मांग की हैं। मुंबई मनपा ने फर्जी रिपोर्ट दी है  तो संबंधित अधिकारियों पर कारवाई की मांग की हैं। पुल की रिपोर्ट सही हैं तो इसे बंद करवाने में फेल साबित हुए यातायात पुलिस पर कारवाई होनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment