Thursday 10 October 2019

मुंबई में विश्व बेघर दिन मनाया गया

विश्व बेघर दिन मुंबई के कमाठीपुरा में मनाया गया। सूचना  अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली ने राज्य के बेघर को मालिकाना मकान दिलाने के लिए शुरु प्रयास की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सकारात्मक भूमिका से बेघर का 'अच्छे दिन' आएंगे।

मुंबई के कमाठीपुरा में पहचान संस्था के अध्यक्ष ब्रिजेश आर्य जो महाराष्ट्र राज्य निवारा समिति के सदस्य भी हैं इनकी पहल पर विश्व बेघर दिन मनाया गया। अनिल गलगली जो बेघर के लिए काम करते हैं उन्होंने कहा कि मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने मुंबई में 125 शेल्टर का निर्माण काम शुरु किया गया। राज्य की महानगरपालिका अब बेघरों को मकान दिलाने के लिए सकारात्मक हुुई हैं क्योंकि स्वयं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यह सकारात्मक हैं। पहचान संस्था के अध्यक्ष ब्रिजेश आर्य ने कहा कि निवारा समिती के निर्णय का अब दिल्ली, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडू यह अनुकरण कर रहे हैं और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बार बार सहयोग किया हैं। निवारा समिती यह हर एक मकान देने के लिए संकल्पित हैं। इस मौके पर लीना पाटील, सुहास रोकडे, शीला पवार, अंजली सातेलिया, नसीम शेख, सलमा बी, विजय गजबिनकर उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment