Tuesday 28 April 2020

कोविड-१९ पर नगरसेवक फंड से होनेवाले खर्च की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करे

नगरसेवक फंड से कोविड- १९ की रोकथाम के लिए रु १० लाख तक का खर्च करने को लेकर जारी परिपत्रक के मद्देनजर नगरसेवक नाव, प्रभाग क्रमांक, खर्च का ब्यौरा और कुल खर्च की जानकारी मुंबई महानगरपालिका प्रशासन के वेबसाइट पर अपलोड करने की मांग मुंबई की विभिन्न 15 सामाजिक संस्थाओं ने मुंबई महानगरपालिका आयुक्त प्रवीण परदेशी से की हैं।

मुंबई महानगरपालिका आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त प्रोजेक्ट और सार्वजनिक स्वास्थ्य, उपायुक्त स्वास्थ्य, प्रमुख लेखापाल (वित्त) और कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी को भेजे हुए पत्र में अनिल गलगली- अथक सेवा संघ, वर्षा विद्या विलास- सद्भावना संघ, अमोल मडामे - नागरिक अधिकार मंच (NAM), नंदकिशोर तलशिलकर -अनिस, बिलाल खान -घर बचाव घर बनाओ, यासीन खान-  एरिया सभा भ समिती, रमेश कदम- एमपीजे, प्रो प्रभा तीरमारे, डॉ गजानन देसाई, डॉ कृष्णा नाईक- मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय, नायगाव शाखा, दीपक सोनावणे-भाकर फाऊंडेशन, सुजाता सावंत- आदर्श फाऊंडेशन, फकरुद्दीन शेख- धारावी रहिवासी संघ, सीताराम शेलार- सी पी डी, सूरज भोईर- मैत्री संस्था ने हस्ताक्षर किए हैं।

मनपा को जारी संयुक्त पत्र में बताया गया हैं कि दिनांक २०/०४/२०२० के परिपत्रक के मद्देनजर नगरसेवक फंड से कोविड- १९ की रोकथाम के लिए रु १० लाख तक का खर्च करने का आदेश निर्गमित किया गया हैं। यह खर्च और काम पर कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी का नियंत्रण रहेंगा और खरीदी यह मध्यवर्ती खरीदी विभाग के जरिए निर्गमित किए गए दर पत्रिका के अनुसार की जाएगी। 

पत्र में आगे कहा गया हैं कि मुंबई के सभी २२७ नगरसेवक और ५ स्वीकृत नगरसेवक द्वारा की गई मांग, किया गया खर्च यह नगरसेवक नाव, प्रभाग क्रमांक, खर्च का ब्यौरा और कुल खर्च की जानकारी  मुंबई महानगरपालिका प्रशासन के वेबसाइट पर अपलोड की जाए ताकि आम मुंबईकरों को जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। यह खर्च कैसे करे और उसमें पारदर्शिता कैसे निर्माण हो इसलिए प्रभाग से नागरिकों से सूचना मंगवाकर नगरसेवक उसी मुताबिक खर्च करे। साथ ही में प्रभाग में एरिया सभा लेकर इस खर्च का पब्लिक ऑडिट हो,ऐसी मांग हैं।

No comments:

Post a Comment