Saturday 18 May 2019

7 वर्षो में सैकड़ों क्रिकेट मैच का पुलिस बंदोबस्त का 21.34 करोड़ कब वसूलेगी मुंबई पुलिस? 

मुंबई पुलिस दल के हजारों पुलिस क्रिकेट वर्ल्ड कप के बंदोबस्त के लिए तैनात किए जाते हैं जिसका बंदोबस्त शुल्क देने से मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ी देरी की हैं। पिछले 7 वर्षों में विभिन्न प्रकार के क्रिकेट मैच को उपलब्ध कराई पुलिस बंदोबस्त का रु 21.34 करोड़ आजतक अदा न करने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को मुंबई पुलिस ने दी हैं। विशेष यानी हाल ही में संपन्न हुए क्रिकेट मैच का बंदोबस्त के लिए गृह विभाग का आदेश प्राप्त न होने का दावा कर बंदोबस्त तो उपलब्ध कराया लेकिन आजतक किसी भी प्रकार का शुल्क वसूल नहीं किया गया हैं। 

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई पुलिस से 1 जनवरी 2011 से संपन्न हुए क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उपलब्ध कराई पुलिस बंदोबस्त और शुल्क की जानकारी मांगी थी। जन सूचना अधिकारी और सहायक पुलिस आयुक्त (समन्वय) दिलीप थोरात ने बंदोबस्त शाखा ने दी हुई जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया कि महिला वर्ल्ड कप 2013 जो 26 जनवरी 2013 से 18 फरवरी 2013 के दौरान हुए थे। उसका शुल्क रु 6,66,22,088 था जो व्याज सहित अब रु 10, 55,32,197 हुआ हैं जो अबतक अदा नहीं किया गया हैं। 25, 30 और 31 अक्टूबर 2015 को वन डे क्रिकेट मैच का शुल्क रु 83,52,089 इतना था जो व्याज सहित रु 1,12,26,164 इतना बकाया हैं। 8 दिसंबर 2016 से लेकर 12 दिसंबर 2016 के बीच हुए क्रिकेट के टेस्ट मैच का 50 लाख का शुल्क अब व्याज सहित रु 55,18,344 इतना बकाया हैं। 22 अक्टूबर 2017 के वन डे मैच का 66 लाख का शुल्क व्याज जोड़ने के बाद रु 73,98,641 वहीं 24 दिसंबर 2017 का टी-20 का शुल्क 66 लाख का शुल्क व्याज जोड़ने के बाद रु 72,79,250 इतना हो चूका हैं। आईपीएल 2017 में 9, 12, 16, 22 और 24 अप्रैल 2017 और 11 और 16 मई 2017 में कुल शुल्क रु 4,62,00,000 में से रु 66,00,000 शुल्क बकाया हैं जिसका व्याज सहित रु 76,84,710 बकाया हैं। वर्ल्ड टी-20 2016 में 10, 12, 16, 18,20 और 31 मार्च 2016 का रु 3,60,00,000 शुल्क व्याज सहित रु 4,62,40,399 इतना शेष हैं।आईपीएल 2018 में 7,14,17,24 अप्रैल तथा 6, 13, 16, 22 और 27 मई 2018 का कुल शुल्क रु 4,90,00,000 में से रु 1,40,00,000 का बकाया शुल्क व्याज सहित रु 1,48,86,667 शेष हैं। 29 अक्टूबर 2018 को हुआ वन डे मैच का रु 75, 00,000 शुल्क व्याज सहित रु 76,78,125 इतना अदा नहीं किया गया हैं।

आईपीएल 2019 में 24 मार्च, 3, 10, 13 और 15 अप्रैल तथा 2 और 5 मई 2019 मैच तो हुए लेकिन अबतक बंदोबस्त शुल्क को लेकर मुंबई पुलिस ही असमंजस स्थिती में हैं। मुंबई पुलिस ने अजीबोगरीब दावा किया हैं कि गृह विभाग का आदेश 31 मार्च 2019 तक होने से नया आदेश प्राप्त न होने से हाल ही में हुए क्रिकेट मैच का शुल्क नहीं लिया गया हैं। सरकारी निर्णय आते ही संबंधितों को शुल्क की जानकारी दी जाएगी।

अनिल गलगली के अनुसार पुलिस बंदोबस्त की दम पर बड़े पैमाने पर प्रॉफिट कमानेवाली मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को बंदोबस्त शुल्क ताबडतोब अदा करने की जरुरत हैं। सशस्त्र दल की लापरवाही से शुल्क वसूल नहीं किए जाने से पुलिस आयुक्त जिम्मेदार अधिकारियों पर नियमानुसार कारवाई करे और ऐसे मैच का शुल्क मैच खत्म होते ही वसूल करे या क्रिकेट की प्रतियोगिता के आयोजक से पहले ही शुल्क वसूल करे। जिससे पुलिस को बंदोबस्त का शुल्क वसूली करने में दिक्कत का सामना करने की नौबत नहीं आए।

No comments:

Post a Comment