Saturday 11 May 2019

मोदीसहित मंत्री और राज्यमंत्रियों ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर खर्च किए 393 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के मंत्री और राज्यमंत्रियों ने गत 5 वर्ष में जमकर विदेश और घरेलू यात्राएं की हैं। इन यात्राओं पर कुल मिलाकर 393 करोड़ 57 लाख 51 हजार 890 रुपए खर्च होने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को कॅबिनेट अफेअर्स के वेतन और खाता विभाग ने दी हैं। सर्वाधिक खर्च विदेश यात्राओं पर हुआ हैं उसकी रकम 292 करोड़ हैं वहीं घरेलू यात्राओं पर 101 करोड़ खर्च हुआ हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने प्रधानमंत्री सहित सभी मंत्री और राज्यमंत्रियों द्वारा गत 5 वर्ष में विदेश और घरेलू यात्राओं पर किए हुए खर्च की जानकारी मांगी थी।कॅबिनेट अफेअर्स के वेतन और लेखा विभाग के वरिष्ठ लेखा अधिकारी सतीश गोयल ने अनिल गलगली को ई-लेखा के आधार पर उनके रेकॉर्ड पर उपलब्ध वर्ष 2014- 2015 से लेकर वर्ष 2018-2019 इन 5 वर्षों में विदेश और घरेलू यात्राओं पर हुए कुल खर्च के आकंड़े दिए हैं इनमें कैबिनेट और राज्यमंत्रियों का विदेश और घरेलू यात्राओं पर हुए खर्च शामिल हैं। इसमें प्रधानमंत्री सहित कैबिनेट और राज्यमंत्रियों के नामों का ज़िक्र नहीं हैं। गत 5 वर्षों में कैबिनेट मंत्रियों ने विदेश यात्राओं पर कुल 262 करोड़ 83 लाख 10 हजार 685 रुपए खर्च किए और घरेलू यात्राओं पर 48 करोड़ 53 लाख 9 हजार 584 रुपए खर्च किए हैं। वहीं राज्यमंत्रियों ने विदेश यात्राओं पर 29 करोड़ 12 लाख 5 हजार 170 रुपए खर्च किए हैं और घरेलू यात्राओं पर 53 करोड़ 9 लाख 26 हजार 451 रुपए खर्च किए हैं।

वर्ष 2014- 15 में कैबिनेट मंत्रियो ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर 98 करोड़ 48 लाख 62 हजार 352 रुपए खर्च किए गए वहीं राज्यमंत्रियों ने 11 करोड़ 28 लाख 81 हजार 439 रुपए खर्च किए हैं। वर्ष 2015- 2016 में कैबिनेट मंत्रियों ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर 84 करोड़ 99 लाख 87 हजार 624 रुपए खर्च किए वहीं राज्यमंत्रियों ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर 13 करोड़ 17 लाख 41 हजार 407 रुपए खर्च किए हैं। वर्ष 2016- 2017 में कैबिनेट मंत्रियों ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर 45 करोड़ 51 लाख 72 हजार 825 रुपए खर्च किए वहीं राज्यमंत्रियों ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर 12 करोड़ 11 लाख 21 हजार 832 रुपए खर्च किए हैं। वर्ष 2017- 2018 में कैबिनेट मंत्रियों ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर 33 करोड़ 85 लाख 97 हजार 483 रुपए खर्च किए वहीं राज्यमंत्रियों ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर 17 करोड़ 79 लाख 87 हजार 199 रुपए खर्च किए हैं। वर्ष 2018- 2019 में कैबिनेट मंत्रियों ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर 48 करोड़ 49 लाख 99 हजार 985 रुपए खर्च किए वहीं राज्यमंत्रियों ने विदेश और घरेलू यात्राओं पर 27 करोड़ 83 लाख 99 हजार 744 रुपए खर्च किए हैं। 

अनिल गलगली के अनुसार विदेश घरेलू यात्राएं जमकर हुई हैं और कुल खर्च का रेकॉर्ड भी हैं लेकिन किस मंत्री और राज्यमंत्री ने कितनी यात्राएं की हैं इसका ब्यौरा खर्च के साथ देने की कोशिश नहीं की गई। इसका ब्यौरा केंद्र सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment