Wednesday 21 February 2024

विराट कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शंखनाद

न भूतो न भविष्यति जैसा है मुंबई अश्वमेध महायज्ञ नगर

विराट कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शंखनाद

एक माह पहले विरान सा दिखने वाला खारघर का कार्पोरेट पार्क ग्राउण्ड में अश्वमेध महायज्ञ जैसा ऐतिहासिक महानुष्ठान हो रहा है। यह महानुष्ठान न भूतो न भविष्यति की तरह विराट व दिव्यता के साथ सम्पन्न होने जा रहा है। यह महायज्ञ अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी के मार्गदर्शन एवं युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या के नेतृत्व में हो रहा है। बुधवार को विराट कलश यात्रा के साथ अश्वमेध महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। 

राष्ट्र को समर्थ, सशक्त एवं संगठित बनाने के उद्देश्य से हो रहे इस इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ बुधवार 21 फरवरी को बेलपाडा मेट्रो स्टेशन-धराट क्रिकेट ग्राउंड से 3 बजे से कलश यात्रा से हुआ। इसमें मुंबई के प्रतिष्ठित घरानों से लेकर देश विदेश से आई बहिनें भी शामिल थी। कलश यात्रा अश्वमेध महायज्ञ स्थल पहुंचने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, महाराष्ट्र के वन, सांस्कृतिक और पर्यटन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार महायज्ञ के समि स्वागत किया एवं ध्वजारोहण में भाग लिया।  

यज्ञ से उत्सर्जित उर्जा को नापेंगे बार्क के वैज्ञानिक 
भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र, मुंबई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ डी के जायसवाल के नेतृत्व में 36 वैज्ञानिकों की टीम ने खारघर में वातावरण में होने बदलाव का रिचर्स करेंगे। इसके साथ में आईआईटी मुंबई की वरिष्ठ इंजीनियरों एवं इक्यूनॉक्स के सीनियर अधिकारी भी सहयोगी होंगे।
 
◆ पर्यावरण संरक्षण के तहत बांटे जा रहे हैं पौधे

अश्वमेध महायज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण का विशेष संदेश दिया जायेगा। इसके अंतर्गत आने वाले श्रद्धालुओं को एक एक पौधा तरु प्रसाद के रूप में विभिन्न देववृक्ष आदि के पौधे बांटे जायेंगे।

◆ अश्वमेध महायज्ञ में चढायेंगे अपनी दुष्प्रवृत्ति अपनायेंगे सत्प्रवृत्ति

गायत्री परिवार संचालित हो रहे अश्वमेध महायज्ञ में याजक अपनी एक-एक बुराई छोडने तथा एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लेंगे और अश्वमेध महायज्ञ परिसर को पूरी तरह से व्यसन मुक्त बनाये रखा जायेगा।

No comments:

Post a Comment