Wednesday 3 July 2019

डॉक्टरों पर हमला करने के बजाय व्यवस्था के खिलाफ जनता करे हल्लाबोल

'डॉक्टर दिन' के अवसर पर रुग्णमित्र और कर्मवीर भाऊराव पाटील वाचनालय प्रबोधिनी, कुर्ला द्वारा कृतज्ञता समारोह एवं वैद्यकीय सेवा मार्गदर्शन आयोजन किया गया था। इस मौके पर बोलते हुए आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि की डॉक्टरों पर हमला करने के बजाय व्यवस्था के खिलाफ जनता को हल्लाबोल करना चाहिए।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने वस्तुस्थिती पर बात रखते हुए कहा कि आज मनपा हो या सरकारी अस्पताल सर्वत्र मरीज अधिक और अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या काफी कम है। ऐसे माहौल में सरकार और शासकों से सवाल जबाब करने के बजाय दुर्भाग्य से डॉक्टरों पर हमला किया जाता हैं। डॉक्टरों पर हमला करने के बजाय हल्ला व्यवस्था के खिलाफ जनता को हल्लाबोल करने की आवश्यकतापर गलगली ने जोर दिया।

डाॅ.राहुल कोल्हे( वैद्यकीय अधिकारी हिंदू सभा व कोहिनूर अस्पताल ) ने कहा कि आज डॉक्टर विपरित परिस्थितियों में कार्य कर नागरिकों को सर्वोत्तम सेवा देने का प्रयास करते हैं। डाॅ.भूषण भोरे (दंत चिकित्सक) ने कहा कि डॉक्टर और मरीज के संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रयास करने की जरुरत हैं। डाॅ.रोहीत पांडे (केईएम अस्पताल आरएमओ एवं मार्ड प्रतिनिधी) ने कहा को डॉक्टरों पर हमला होना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इसे रोकने के लिए रुग्ण मित्र की पहल महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर रुग्ण मित्र विनोद साडविलकर एवं जितेंद्र तांडेल ने भी मार्गदर्शन किया।

इस कार्यक्रम में काका चव्हाण, संदिप तवसालकर, राजेंद्र गायकवाड, जय साटेलकर, परेश मोरे, एन.एस.गोसावी, गजानन लाड, गौतम पाईकराव, आबा वाघमारे, आनंद सरतापे, विश्वनाथ सावंत, विलास धिवार, वैभव जुवेकर, प्रकाश आमटे आदि पदाधिकारी एवं संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित थे। सूत्रसंचालन महेंद्र भास्कर ने किया।

No comments:

Post a Comment