Tuesday 9 July 2019

मुंबई मनपा में चाहिए 4482 अभियंता, कार्यरत हैं 3513

मुंबई मनपा में अभियंता पद यह महत्वपूर्ण हैं। नागरी सुविधा से लेकर बजट  बनाकर प्रत्यक्ष में काम को अमल में लाते हैं। वर्तमान में मुंबई महानगरपालिका में विभिन्न प्रकार का पदनाम वाले कुल 4482 पदों में से 3513 अभियंता कार्यरत है और 969 पद रिक्त होने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को नगर अभियंता कार्यालय ने दी हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने नगर अभियंता कार्यालय से विभिन्न पदों पर कार्यरत मंजूर पद, कार्यरत पद और रिक्त पद की जानकारी मांगी थीं। नगर अभियंता कार्यालय ने अनिल गलगली को 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2018 ऐसे उनके कार्यालय में प्राप्त अंतिम त्रैमासिक रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट के अनुसार कनिष्ठ अभियंता, दुय्यम अभियंता, सहाय्यक अभियंता, कार्यकारी अभियंता और उप प्रमुख अभियंता के कुल 4482 पद  मंजूर हैं उसमें से 969 पद रिक्त हैं और 3513 पदों पर इंजीनियर कार्यरत हैं। अनिल गलगली को जो त्रैमासिक रिपोर्ट दी गई हैं उसमें  उप प्रमुख अभियंता की 76 पद मंजूर है जिसमें से 46 पद कार्यरत हैं और 30 पद रिक्त हैं। कार्यकारी अभियंता की 288 पद हैं जिसमें से वर्तमान में 214 पदों पर अधिकारी कार्यरत है। इसमें 74 पद रिक्त हैं। इसके शिवाय सहायक अभियंता की 781 पद हैं जिसमें से 703 पद कार्यरत हैं और 78 पद रिक्त हैं। दुय्यम अभियंता की 2170 पदों में 362 पद यह रिक्त हैं। वर्तमान में 1808 पद कार्यरत हैं। कनिष्ठ अभियंता इस पद की कुल संख्या 1167 हैं। वर्तमान में उसमें से 425 पद रिक्त हैं और 742 कनिष्ठ अभियंता कार्यरत हैं।

अनिल गलगली के अनुसार आज मुंबई महानगरपालिका का बढ़ता हुआ दायरा के मद्देनजर अभियंताओं की अधिक जरुरत होते हुए मंजूर पद ही बड़े पैमाने पर रिक्त हैं। आज मुंबई शहर और उपनगर में विभिन्न कामों के लिए अभियंताची जरुरत होने से जल्द से जल्द इन पदों पर नियुक्ति करने की मांग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मनपा आयुक्त प्रवीणसिंह परदेशी को भेजे हुए पत्र में की हैं।

No comments:

Post a Comment