Wednesday 27 December 2017

AC लोकल की आड़ में पश्चिम रेलवे बंद की गई 12 ट्रिप पुनः शुरु कर यात्रियों को सुविधा बहाल की जाए

मुंबई में पश्चिम रेलवे ने रोजाना की 12 सामान्य ट्रिप को रद्द कर उसके बदले में AC ट्रेन की 12 ट्रिप शुरु की हैं। यानी आम यात्रियों की ट्रिप में कटौती कर AC सेवा शुरु की गई हैं जिसके चलते अब करीब 50 हजार यात्रियों को असुविधा होगी। यह बेहद असंतोषजनक और मूर्खता वाला निर्णय हैं होने का आरोप लगाकर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलवे मंत्री पीयूष गोयल को चिठ्ठी लिखकर मांग की हैं कि  AC लोकल की आड़ में पश्चिम रेलवे बंद की गई 12 ट्रिप पुनः शुरु कर यात्रियों को सुविधा बहाल की जाए।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के अनुसार आज 35 लाख यात्री पश्चिम रेलवे से यात्रा करते हैं। 12 ट्रिप बंद की गई हैं जिससे करीब 50 हजार यात्रियों को परेशानी होगी। रेलवे अधिकारियों ने 12 बिना AC वाली ट्रिप को रद्द कर उसके बदले AC गाड़ी की 12 ट्रिप चलाने का निर्णय बेहद अन्यायपूर्ण और तर्क से परे हैं। रेलवे अधिकारियों ने कहीं सरकार और रेलवे मंत्री को खुश करने के लिए इसतरह का बेहूदा निर्णय लिया हो तो उन अधिकारियों को घर पर आराम करने के लिए भेजना उचित होगा क्योंकि AC ट्रेन के नाम पर बिना AC वाली 12 ट्रिप रद्द कर 50 हजार यात्रियों को दुविधा में डालने का काम किया गया हैं। कहीं AC ट्रेन से बेहतर सुविधाएं और विकास का प्रयास भविष्य में गलत इसलिए साबित होगा क्योंकि बिना AC वाली 12 ट्रिप को रद्द कर उसके बदले में AC की 12 ट्रिप शुरु करने का काम हुआ हैं। इसलिए जल्द से जल्द पुरानी 12 ट्रिप शुरु कर यात्रियों को सुविधा बहाल की जाए और 12 ट्रिप को पुनः शुरु करना बेहतर होने की बात अनिल गलगली ने कहीं हैं।

No comments:

Post a Comment