Monday 9 January 2017

पूर्व मंत्री डॉ विजयकुमार गावित ने 44 लाख अदा नहीं किया


महाराष्ट्र पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे के बाद बकायदारों की लिस्ट में पूर्व वैद्यकीय शिक्षा मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक डॉ विजयकुमार गावित का नाम जुड़ गया हैं। गावित ने 44 लाख रुपए अदा नहीं करने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को महाराष्ट्र सरकार ने दी हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सरकार के  सार्वजनिक निर्माण विभाग से पूर्व मंत्री और सरकारी अधिकारियों ने सरकारी निवास के ऐवज में अदा नहीं की हुई बकाया धनराशि को जानकारी मांगी थी। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने एकनाथ खडसे की जानकारी पहले ही दी थी।सार्वजनिक निर्माण विभाग ने अनिल गलगली को बताया कि डॉ विजय कुमार गावित को मंत्री के तौर पर सरकार ने सुरुची फ्लॅट क्रमांक 3 दिया था।  गावित ने 20 मार्च 2014 को मंत्री पद से हटने के बाद फ्लॅट रिक्त नहीं किया।। नियम के अनुसार प्रथम 15 दिन मुफ्त और उसके बाद सरकार की अनुमति से प्रति वर्ग फुट का शुल्क अदा करना आवश्यक होता हैं। गावित ने 2 वर्ष फ्लॅट छोड़ा नहीं था। उसके बाद फ्लॅट गावित ने 29 जुलाई 2016 को छोड़ा। इस दौरान 44 लाख अदा करना आवश्यक होते हुए भी आज तक गावित ने एक कौड़ी भी अदा नहीं की हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 2 जनवरी 2017 को गावित को नोटीस जारी कर 43 लाख 84 हजार 500 इतकी बकाया रकम अदा करने को कहा हैं।

अनिल गलगली ने इसतरह बकाया रकम अदा न करनेवाले भाजपा के विधायक का मासिक वेतन रोकने की मांग की हैं। इसतरह से अगर जनप्रतिनिधी सरकारी बकाया अदा नहीं करते है तो  जनता में गलत संदेश जाने का डर गलगली ने जताया हैं।

No comments:

Post a Comment