खबरें पूर्वांचल ने पूरा किया 15 वर्षों का यादगार सफर
खबरें पूर्वांचल के प्रमुख संरक्षक एवं प्रेरणास्रोत वरिष्ठ समाजसेवक श्री मोहनलाल दुबे (जौनपुर, उ. प्र.) के आशीर्वाद से राष्ट्रीय साप्ताहिक “खबरें पूर्वांचल” हिंदी समाचार पत्र ने अपनी 15 वर्षों की प्रकाशन यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण की। 16वें वर्ष के शुभारंभ के उपलक्ष्य में नालासोपारा पूर्व स्थित ओस्तवाल नगरी, रिक्शा स्टैंड के समीप भव्य वर्धापन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन शिखर ठाकुर (हनी दादा) द्वारा किया गया। इस अवसर पर “एक शाम अमर शहीदों के नाम” देशभक्ति कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें देशभक्ति गीतों ने वातावरण को भावपूर्ण और ऊर्जामय बना दिया।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अभिजीत राणे (समूह संपादक – वृत्त मित्र/मुंबई मित्र), गुलाब दुबे (राष्ट्रीय प्रवक्ता – शिवसेना शिंदे गुट, समन्वयक उत्तर भारत), आचार्य पवन त्रिपाठी (मुंबई महामंत्री – भाजपा, कोषाध्यक्ष – श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास), विजय जाधव (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, तुलिंज), लोकेश यादव (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, आरपीएफ नालासोपारा) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में उमेश नाईक (पूर्व उपमहापौर – वसई विरार शहर मनपा), भरत मकवाना (पूर्व सभापति – वि.वि.श. मनपा), निलेश देशमुख (पूर्व सभापति – वि.वि.श. मनपा), गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव ‘संजू श्रीवास्तव’ (महासचिव – फिल्म स्टूडियो सेटिंग अलाइड मजदूर यूनियन), गजानन महतपुरकर (कार्यकारी सदस्य – महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई), जे. पी. सिंह (वरिष्ठ भाजपा नेता), राधेश्याम पाठक (प्रवक्ता – शिवसेना उबाठा, पालघर) शामिल थे।
अन्य गणमान्य उपस्थित महानुभावों में अजय शुक्ला (वरिष्ठ पत्रकार – स्वतंत्रवार्ता, हैदराबाद), अनिल गलगली (आरटीआई कार्यकर्ता), पंकज देशमुख (युवा नेता – भाजपा), अधिवक्ता प्रीति तिवारी (उच्च न्यायालय – मुंबई), राजेश मेहता (अध्यक्ष – गुजराती मित्र मंडल, नालासोपारा), नागेंद्र तिवारी, नीलेश चौधरी, अमित दुबे, संजय बिहारी, विनोद तिवारी, सत्यप्रकाश सिंह, दीपक सिंह, शिव कुमार तिवारी, दिवाकर शुक्ला (राजू), अजय मिश्रा सहित कई सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्व शामिल रहे।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोकगायक पंडित कमलेश उपाध्याय, राकेश तिवारी, अजय मिश्रा ‘परदेसी’, रामअनुज पाठक और धीरज शुक्ला ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को सुरमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन पंडित कमलेश उपाध्याय और वरिष्ठ पत्रकार प्रेम चौबे ने किया, जबकि आयोजन में रविन्द्र कुमार दुबे (संपादक – खबरें पूर्वांचल), राजेश मिश्रा (वरिष्ठ समाजसेवी) और विनय तिवारी (अध्यक्ष – सलाम वसई सेवा संघ) का विशेष योगदान रहा। समारोह के अंत में वरिष्ठ समाजसेवी सोहनलाल दुबे ने सभी पाठकों, पत्रकारों, लेखकों और समर्थकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment