Friday 10 November 2023

मुंबई अश्वमेध यज्ञ संबंधी पूर्व व्यवस्था का डॉ. चिन्मय पंड्या ने लिया जायजा

मुंबई अश्वमेध यज्ञ संबंधी पूर्व व्यवस्था का डॉ. चिन्मय पंड्या ने लिया जायजा

अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या के मुंबई प्रवास के दौरान उन्होंने मुंबई अश्वमेध यज्ञ संबंधी पूर्व व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खारघर स्थित सिडको एग्जिबिशन सेंटर पहुंचे। मुंबई अश्वमेध के संदर्भ में चर्चा हेतु डॉ चिन्मय पंड्या ने नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे से भेंट की। इस मौके पर सुप्रसिद्ध सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मशहूर अभिनेत्री दया भाभी (दिशा वाकानी) ने डॉ चिन्मय पंड्या से पूज्य गुरुदेव का ज्ञान प्रसाद पाया।

वृहद स्तर पर आयोजित होने वाले इस महायज्ञ में प्रतिभाग करने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यज्ञ स्थल के निकटवर्ती क्षेत्रों का अवलोकन किया गया एवं विधि-व्यवस्था के केंद्रीय नियंत्रण हेतु कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। सानपाड़ा स्थित गायत्री चेतना केंद्र में अश्वमेध की सम्बन्धित टीमों की गोष्ठी ली गई एवं बढ़ चढ़ कर अपना योगदान करने हेतु उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यकर्ता गोष्ठी के बाद अश्वमेध महायज्ञ क्या है, क्यों और कैसे की जानकारी के लिए डॉ पंड्या ने एक प्रेस -वार्ता को सम्बोधित किया, जिसमे उन्होंने ने यह बताया की अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन राष्ट्र निर्माण के लिए होता है। समुद्रगुप्त के शासन काल में इसे आखरी बार किया गया था। इसके बाद अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा सन 1992 में पुनः शुरु किया गया, जो की राष्ट्र के निर्माण लिए समृद्धि का सूचक है। इस यज्ञ में सभी धर्मो के अनुयायियों को भाग लेने का आमंत्रण है। जो आपसी भाई चारे एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करेगें।

No comments:

Post a Comment