Monday 20 November 2023

कुर्ला में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई संत जलाराम बप्पा की 224वीं जयंती

कुर्ला में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई संत जलाराम बप्पा की 224वीं जयंती

कुर्ला पश्चिम के प्रसिद्ध जलाराम मंदिर की ओर से परम पूज्य संत जलाराम बप्पा की जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस जुलूस में कई श्रद्धालु मौजूद थे। इस कार्यक्रम के लिए श्री कच्छीविसा ओसवाल हॉल में महाप्रसाद का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, शिवसेना विभाग प्रमुख डाॅ. महेश पेडणेकर, स्वराज्य यूथ फोरम के अध्यक्ष चेतन कोरगांवकर, उपशाखा प्रमुख दीपक देसाई, हेमंत सावंत, आरिफ शेख, अजीज खान, प्रसिद्ध व्यवसायी किशोर मेहता और हजारों भक्त उपस्थित थे। मंदिर के अध्यक्ष प्रकाश ठक्कर, भार्गव ठक्कर, महेंद्र हिंडोचा, रिंकव ठक्कर, अरविंद पटेल, कन्हैया नागरानी ने गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment