Wednesday 12 February 2020

ठाकरे ने सरकार की शपथ पर कितना खर्च किया? 2.79 करोड़ कि 4.63 करोड़?

महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार के शपथ ग्रहण पर कितना खर्च किया गया है? महाराष्ट्र सरकार इस बारे में सटीक जानकारी देने में विफल रही है। महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सूचना अधिकार आवेदन में भिन्नताएँ बताई गई हैं।


महाराष्ट्र में, उद्धव बाला साहेब ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास आघाड़ी सरकार के मंत्रियों के लिए शिवाजी पार्क में एक शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग के राज शिष्टाचार विभाग को हमेशा की तरह कई आवेदन जमा किए गए, लेकिन दुर्भाग्य से कोई सटीक जानकारी और आंकड़े नहीं दिए गए। 

अनिल गलगली को भेजी सूचना में, जन सूचना अधिकारी एवं कक्ष अधिकारी आरआर गायकवाड़ ने बताया है कि कुल खर्च 2 करोड़ 79 लाख है वही पहली अपील की सुनवाई के बाद अजय बोस को बताया गया कि कुल खर्च 4 करोड़ 63 लाख था। इन आंकड़ों में बड़ा अंतर है। पूरी जानकारी न होते हुए जन सूचना अधिकारी किसलिए आधी-अधूरी जानकारी देने में रुचि रखता है? इसे लेकर मंत्रालय में चर्चा चल रही है।


अनिल गलगली के अनुसार शपथ का खर्च सार्वजनिक खजाने से किया गया है और सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4 के तहत महाराष्ट्र सरकार की वेबसाइट पर सटीक जानकारी और सटीक आंकड़े प्रकाशित किए जाने चाहिए। इसके अलावा, जानकारी में विसंगति के मद्देनजर, क्या जानकारी और खर्च के आंकड़ों को छिपाने के लिए कोई प्रयास तो नहीं किया जा है, इसकी जांच कर कारवाई की मांग अनिल गलगली ने की हैं।

No comments:

Post a Comment