Sunday 30 July 2017

पांडुरंग फुंडकर नंबर वन दांडीबहाद्दुर

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को छोड़ा जाए तो सभी मंत्रियों ने मंत्रिमंडल की बैठक में शतप्रतिशत उपस्थिती दर्ज नही की है। कृषिमंत्री पांडुरंग फुंडकर तो दांडी मारने में नंबर वन होने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को मुख्य सचिव कार्यालय ने दी हैं। 5 टॉप दांडी बहाद्दुर मंत्रियों में पांडुरंग फुंडकर,सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रशेखर बावनकुळे, पंकजा मुंडे, संभाजी निलंगेकर-पाटील, राजकुमार बडोले का नंबर लगता हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुख्य सचिव कार्यालय से मंत्रिमंडल की बैठक और मंत्रियों की उपस्थिती की जानकारी मांगी थी। मुख्य सचिव कार्यालय के अवर सचिव और जन सूचना अधिकारी विवेक पाटील ने अनिल गलगली को बताया कि दिनांक 17 जुलाई 2016 से 22 मई  2017 इस दरम्यान कुल 35 मंत्रिमंडल की बैठक हुई। सिर्फ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का अपवाद छोड़ा जाए तो 22 के 22 मंत्रियों ने दांडी मारने के मौके से नही चूके । इन दांडी बहादुर मंत्रियों में विवादित कृषिमंत्री पांडुरंग फुंडकर ने नंबर वन हासिल कर 35 में से 11 बार अनुपस्थित रहे है।  उसके बाद वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे इन दोनों ने 9 बार दांडी मारते हुए दूसरा नंबर हासिल किया। इसके बाद ग्रामीण और महिला बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे, सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले और कामगार मंत्री संभाजी निलंगेकर-पाटील यह तीनों 8 बार गैरहाजिर रही। अन्न, नागरी आपूर्ति और उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री गिरीश बापट और गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश महेता यह दोनों  7 बार गैरहाजिर थे। जलसंधारण व राजशिष्टाचार मंत्री प्रा राम शिंदे और पर्यावरण मंत्री रामदास कदम यह 6 बार गैरहाजिर थे। सहकार मंत्री सुभाष देशमुख, सार्वजनिक निर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे और जलापूर्ति व स्वच्छता मंत्री बबन लोणीकर यह तीनों 5 बार गैरहाजिर थे। राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील, उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ दीपक सावंत यह 4 बार वहीं पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल 3 बार और वैद्यकीय शिक्षा,जलसंपदा व लाभक्षेत्र विकास मंत्री गिरीष महाजन 2 बार गैरहाजिर थे। 35 में से सिर्फ एक बार गैरहाजिर रहनेवाले मंत्रियों में स्कूली शिक्षा मंत्री विनोद तावडे, परिवहन मंत्री दिवाकर रावते, आदिवासी मंत्री विष्णू सावरा और पशुसंवर्धन, दुग्धविकास व मत्स्यविकास मंत्री महादेव जानकर के नामों का शुमार हैं।

मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के विकास और पॉलिसी पर महत्वपूर्ण चर्चा होने से इन बैठक में शेष काम छोड़कर उपस्थित रहने की अपेक्षा मंत्रियों से अनिल गलगली ने जताई है।

No comments:

Post a Comment