Tuesday 28 March 2017

मनपा चुनाव में 11 लाख वोटर के नाम नदारद लेकिन शिकायत सिर्फ 63

मुंबई महानगरपालिका चुनाव में वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी पर विवाद अधिक हुआ था लेकिन चुनाव में वोटर लिस्ट को लेकर शिकायतों की संख्या न के बराबर हैं। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को दिए जबाब में मनपा चुनाव कार्यालय ने सिर्फ 63 शिकायतें प्राप्त होने की जानकारी दी हैं। मुंबई महानगरपालिका चुनाव में 11 लाख से अधिक वोटर के नाम नदारद होने की बात सामने आई थी। 

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई महानगरपालिका के चुनाव कार्यालय से जानने की कोशिश की थी कि वर्ष  2017 के मनपा चुनाव में वोटर लिस्ट को लेकर उनके पास कितनी शिकायतें प्राप्त हुई थी। चुनाव कार्यालय की प्रशासकीय अधिकारी ने अनिल गलगली को बताया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव में वोटर लिस्ट को लेकर उनके पास सिर्फ 63 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वर्ष 2012 और वर्ष 2017 के चुनाव में कुल वोटर की संख्या अनुक्रमे 1,02,86,579 और 91,80,555 इतनी थी। वर्ष 2012की तुलना में वर्ष 2017 के मनपा चुनाव में 11 लाख 6 हजार 24 इतने वोटरों के नाम नदारद थे। वोटरों के नाम 11 लाख से भी अधिक नदारद होते हुए भी शिकायतों की संख्या से साबित होता हैं कि वोटर अब भी वोटिंग के अधिकार को लेकर इतने जागरुक नहीं हैं।

No comments:

Post a Comment