Sunday 21 July 2024

स्वानंद बाबा आश्रम में मनाई गई गुरुपूर्णिमा

स्वानंद बाबा आश्रम में मनाई गई गुरुपूर्णिमा

ठाणे पश्चिम येऊर स्थित परम पूज्य स्वानंद बाबा आश्रम में परम पूज्य स्वानंद बाबा सेवा न्यास की तरफ से गुरुपूर्णिमा का भव्य आयोजन हुआ। इसमें सभी उपस्थितजनों ने स्वानंद बाबा की जयकारा के साथ नमन किया। आयोजित महाभंडारा में श्रद्धालुओं के साथ स्थानिक आदिवासियों ने उपस्थिति दर्ज कर प्रसाद का लाभ लिया।

स्वानंद बाबा आश्रम में हवन से गुरुपूर्णिमा का शुभारंभ हुआ। 108 मानस परिक्रमा के तहत शिवसागर मिश्रा ने 21वां सुंदरकांड का पठन किया। इस मौके पर प्रमुख ट्रस्टी एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल एवं ट्रस्टी शांति शुक्ला ने सभी उपस्थितजनों का स्वागत किया। इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, राकेश पांडे, मंगेलश्वर त्रिपाठी, श्याम शुक्ला, केशव पंडित, अजय सिंह, नागेंद्र शुक्ला, राजकिशोर तिवारी, महेश शर्मा,अमित नारायण, चंद्रकांत दुबे,  पुष्पराज मिश्रा, विपेंद्र पाठक, संतोष पाठक, धीरज मिश्रा, दिनेश पाठक, अमन दुबे, दिलीप सिंह, लतीफ खान, अशफाक खान उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment