Wednesday, 1 April 2026

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच का भव्य आयोजन

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच का भव्य आयोजन

सम्मान समारोह एवं पुस्तक लोकार्पण सफलतापूर्वक संपन्न

नवी मुंबई के सानपाड़ा स्थित शिकारा होटल के सभागार में 31 मार्च 2026 की शाम अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच द्वारा वार्षिक सम्मान समारोह एवं पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दयानन्द तिवारी ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में साहित्यकार पवन तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किए।

विशेष अतिथियों में 'अग्निशिला' पत्रिका के संपादक अनिल गलगली, वरिष्ठ गीतकार अरविंद शर्मा ‘राही’ तथा अधिवक्ता नागेश मिश्रा, प्रमिला शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन कुमार जैन ने किया।

प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली व्यक्तियों को विभिन्न स्मृति सम्मानों से सम्मानित किया गया।
इनमें प्रमुख रूप से डॉ. शिवदत्त शुक्ला स्मृति में अग्निशिखा शिरोमणि सम्मान, देवेंद्र पांडे स्मृति में अग्निशिखा समाज गौरव सम्मान, बी.आर. कुमार स्मृति सम्मान, आशुतोष तिवारी स्मृति में अग्निशिखा साहित्य गौरव सम्मान, मीना अग्रवाल स्मृति में अग्निशिखा साहित्य शिरोमणि सम्मान का शुमार था।


सम्मानित होने वाले प्रमुख व्यक्तियों में मंजुला जोशी, गोविंद पाल (छत्तीसगढ़), डॉ. अरुणा बाजपेई (इंदौर), डॉ. सरोजा मेटी (कर्नाटक), सेवासदन प्रसाद (नवी मुंबई), रामस्वरूप साहू (दतिया, म.प्र.), ओम प्रकाश पांडे (उत्तर प्रदेश), अशोक गुप्ता (आजमगढ़), महेश सुथार (वाशी, महाराष्ट्र), चंद्रिका व्यास (खारघर, नवी मुंबई), विजय अय्यर (पलावा), द क्राइम पॉइंट की संपादक कमलेश गुप्ता, द वेस्टर्न ऑब्जर्वर के संपादक प्रमेन्द्र सिंह, उत्कृष्ट मंच संचालक कुमार जैन तथा पत्रकार संतोष साहू सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार अलका पांडेय की दोहों की पुस्तक ‘जीवन दोहावली’ का भव्य लोकार्पण किया गया। पुस्तक पर अपने विचार रखते हुए मुख्य वक्ता पवन तिवारी ने कहा कि यह दोहा संग्रह भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिकता का उत्कृष्ट प्रतिबिंब है। इसमें भारतीय त्योहारों, देवी-देवताओं और सांस्कृतिक मूल्यों को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

कार्यक्रम में अनेक विद्वान साहित्यकार एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें सूर्यकांत शुक्ल, ताबिश रामपुरी, नीरजा ठाकुर, रवि यादव, महिमा त्रिपाठी, कविता झा, मालती सिंह, ओम प्रकाश सिंह, नन्दलाल क्षितिज, जागृति सिन्हा, जेपी सिंह, अनुराधा सिंह, अश्विन पांडेय, सीमा त्रिवेदी, रोमा झा, लता तेजेश्वर, त्रिलोचन सिंह अरोरा, वंदना श्रीवास्तव, पूजा सिंह, बृजेश सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम ने साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।