श्रीराम महोत्सव न्यास, कुर्ला एवं विश्व हिंदू परिषद के अंतर्गत बजरंग दल द्वारा श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर भव्य श्री राम पालखी एवं रथयात्रा का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों, भजन-कीर्तन, ढोल-ताशों और श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
कुर्ला पश्चिम स्थित श्री हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पालखी का शुभारंभ हुआ। यह भव्य पालखी सर्वोदय मित्र मंडल के प्रांगण में आरती के साथ आगे बढ़ते हुए चांदिवली की ओर निकली। इस अवसर पर भाजपा नेत्री एवं पूर्व सांसद पूनम ताई महाजन, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, महिला व बालकल्याण समिति की अध्यक्ष मीनल तुर्डे, भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह सहित संजय तुर्डे, सरबजीत सिंह, गौतम रावरिया, वेंकट बोदुल, छेदी उपाध्याय, प्रकाश चौधरी, पवन सिंह, जयप्रकाश परब, कुशल वीर राजपूत, रुपेश पवार और एड. वीरेंद्र दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस पावन अवसर पर हजारों श्रीराम भक्तों ने शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक सहभाग लिया और प्रभु श्रीराम के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पालखी और रथयात्रा के दौरान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला, जो श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम था।
इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।
विनोबा भावे नगर पुलिस की उत्कृष्ट व्यवस्था के चलते पालखी और रथयात्रा सुचारू रूप से संपन्न हुई और श्रीराम भक्तों ने शानदार तरीके से चांदिवली में प्रवेश किया।
No comments:
Post a Comment