Tuesday, 3 March 2026

पत्रकार विकास संघ के लिट्टी-चोखा स्नेह मिलन ने खूब जमाया रंग

पत्रकार विकास संघ के लिट्टी-चोखा स्नेह मिलन ने खूब जमाया रंग

होली की पूर्व संध्या पर पत्रकार विकास संघ द्वारा आयोजित 18वां लिट्टी-चोखा एवं स्नेह मिलन समारोह मालाड पश्चिम स्थित ब्रह्मा महेश ग्राउंड के विशाल प्रांगण में अत्यंत उत्साह और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। इस पारंपरिक और आत्मीय आयोजन ने राजनीति, कला, साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्वों को एक मंच पर जोड़ दिया।

संघ के प्रमुख सलाहकार सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष आनंद मिश्र तथा महासचिव अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह को सफल बनाने में अन्य प्रमुख सलाहकार अमरजीत मिश्र, अभय मिश्र और शैलेंद्र श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के आरंभ में पत्रकार सुनील सिंह की माताजी स्व. चंपादेवी मंगलाप्रसाद सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात श्रीगणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध लोकगायक सोनू सिंह सुरीला एवं लोकगायिका रीना अग्रवाल ने सुमधुर लोकगीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुद्ध सात्विक उत्तर भारतीय व्यंजनों—लिट्टी-चोखा, ताजे मटर से बने निमोना-भात और गर्मागर्म जलेबी—का सभी ने भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर गोरेगांव की विधायक व पूर्व मंत्री विद्या ठाकुर, बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, पूर्व सांसद संजय निरुपम, भाजपा नेता जयप्रकाश ठाकुर, मुंबई भाजपा के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी, शिवसेना (उबाठा) के प्रवक्ता आनंद दुबे, नगरसेवक योगेश वर्मा, तेजेंदर सिंह तिवाना, शिवा शेट्टी, शिवकुमार झा, राकांपा नेता एडवोकेट इंद्रपाल सिंह, सबसे तेज सुंदरकांड गाने वाले प्रेमप्रकाश दुबे,अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, कांग्रेस नेता एड. अवनीश सिंह, पूर्व नगरसेवक दीपक ठाकूर, भोजपुरी अभिनेता जय सिंह  सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

विधायक विद्या ठाकुर ने पत्रकार विकास संघ के इस 18वें आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज को जोड़ने और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि संघ के नियमित आयोजनों से सामाजिक समन्वय और आपसी संवाद को बल मिलता है। पूर्व सांसद संजय निरुपम ने अपने पत्रकारिता अनुभव साझा करते हुए संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में मुरारी सिंह, समीउल्लाह खान, शिवलाल यादव, विपुल मीनावाला, देवांश मिश्रा, भानुप्रकाश मिश्र, अरविंद सिंह, श्रीश उपाध्याय, आलम पठान, प्रदीप धीवार, इकबाल ममदानी, गौरी टेंबकर, रंजीत सिंह श्रीनेत, विशाल सिंह, विक्रम जाधव, अर्जुन कांबळे, धर्मेंद्र पांडेय, राजेश उपाध्याय, वसीम हैदर, संदीप आशर, सईद अहमद खान, मनीष पाठक, संतोष पांडेय, राजीव सिंह, अभिषेक पांडेय, चेतन महोबिया, सचिन शर्मा, अब्दुल चौधरी के अलावा तुफैल खान, वसंत रसीवासिया, रविन्द्र द्विवेदी, रजनीकांत उपाध्याय, जगजीत सिंह, सय्यद इरफान, प्रशांत मिश्र, सीजू पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, निशांत सिंह, युवराज सिंह, राकेश द्विवेदी, सुनील तिवारी, सगीर सलमानी, शिवलाल यादव, दुर्गा यादव आदि विशेष सहयोगी थे। कवि रवि यादव, अल्हड़ असरदार, कमलेश पांडे 'तरुण' आदि ने अपनी रचनाएं सुनाईं। 

कार्यक्रम का सधे हुए और प्रभावशाली ढंग से संचालन वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र श्रीवास्तव और अमर त्रिपाठी ने किया। अंत में अध्यक्ष आनंद मिश्र और महासचिव अजय सिंह ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह लिट्टी-चोखा स्नेह मिलन समारोह पत्रकारों के आपसी संवाद, एकता और सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने वाला एक यादगार और प्रेरणादायी आयोजन सिद्ध हुआ।

No comments:

Post a Comment