सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ द्वारा अंधेरी (पूर्व) स्थित दादल बैंक्वेट हॉल में संघ का 23वाँ वार्षिक समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी ने की।
समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय आमदार मुरजी पटेल (काका) रहे। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी अश्विन जैन, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, नगरसेविका सुधा सिंह तथा सद्गुरु फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन गणेश अग्रवाल शामिल थे।
प्रमुख अतिथि के रूप में दिनेशचंद्र उपाध्याय (टेक्नोक्रेट), संतोष रहाटे (समाजसेवी), देवेंद्र तिवारी, एडवोकेट सतीश मिश्रा, समाजसेवी आनंद पाठक, राहुल यादव, नवीन शुक्ल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अंधेरी (पूर्व) की नवनिर्वाचित नगरसेविका ममता पंकज यादव, दिशा संध्या सुनील यादव एवं नगरसेवक प्रकाश मुसले का सम्मानपूर्वक सत्कार किया गया।
समारोह में दिव्यांगजनों के हित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मजगांव कोर्ट बार एसोसिएशन के पाँच बार पूर्व अध्यक्ष रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कांतिलाल संघोई का स्मृति-चिन्ह, शाल एवं श्रीफल प्रदान कर विशेष सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संस्था द्वारा 10 व्हीलचेयर एवं 200 दिव्यांगजनों को आवश्यक उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया, जिससे समाज के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
कार्यक्रम की सफलता में संस्था अध्यक्ष टी. एन. दुबे, उपाध्यक्ष प्रभाकर शुक्ला, मजदूर नेता विकास तिवारी, महामंत्री एड अशोक मिश्रा, साहित्यकार चंद्रवीर यादव, सचिव प्रशांत चारी सहित नवीन शुक्ला, विनय दुबे, संतोष दुबे, गुरुजस यादव, पवन दुबे, पंकज मिश्रा, मीना पटेकर, प्रशांत दुबे, राजेश शर्मा, अभिषेक राय, मदन सिटप आदि सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा।
No comments:
Post a Comment