भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण रहा, जब मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सहार) स्थित एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स के अनेक फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर, लोडर एवं अन्य श्रमिकों ने विभिन्न यूनियनों की भ्रामक प्रचार नीति एवं श्रमिक हितों की अनदेखी से निराश होकर राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन में प्रवेश किया।
श्रमिकों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण दटके, सलाहकार एवं पूर्व विधायक सुधाकरराव देशमुख, राष्ट्रीय सचिव बलबीर नेगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल वालंज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा घारे, भाजपा के युवा एवं गतिशील नेता संतोष धुरी तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अभिषेक राऊत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
संगठन में शामिल हुए श्रमिकों ने कहा कि राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन सदैव श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है और इसी विश्वास के साथ उन्होंने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
No comments:
Post a Comment