शादी की सालगिरह पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और समर्पण को पुनः स्मरण करने का विशेष अवसर होती है। यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि जीवन के संघर्षों, खुशियों और साथ निभाने की प्रतिबद्धता का सम्मान भी है। इसी भाव के साथ राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय संरक्षक एवं सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में समर्पित समाजसेवी अरविंद उपाध्याय ने अपनी धर्मपत्नी संतोषी उपाध्याय के साथ वैवाहिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती समारोह) को भव्य रूप से मनाया।
मीरा रोड स्थित इस्कॉन मंदिर के भव्य सभागार में आयोजित इस समारोह में मीरा-भायंदर, मुंबई, ठाणे, वसई, विरार, कल्याण और पनवेल सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुर संग्राम विजेता मोहन राठौर, भजन गायक राकेश उपाध्याय ‘चंचल’ तथा जौनपुर के प्रसिद्ध लोकगायक राम अनुज पाठक की मधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने सबसे पहले अरविंद उपाध्याय एवं संतोषी उपाध्याय को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर महानगरपालिका परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अरविंद उपाध्याय, राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास महाराज के मानस पुत्र माने जाते हैं। वे शिक्षा दान अभियान फेडरेशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री तथा घर-घर रामायण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पिछले 10 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को अखंड सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराने वाले अरविंद उपाध्याय हर वर्ष हजारों जरूरतमंदों को कंबल वितरण करते हैं तथा अपने माता-पिता की पुण्यतिथि वृद्धाश्रम में सेवा कार्य करते हुए मनाते हैं। उनके इस सामाजिक और धार्मिक अभियान में उनकी धर्मपत्नी संतोषी उपाध्याय निरंतर सहयोगी बनी हुई हैं।
रजत जयंती समारोह में महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री एवं विधायक विद्या ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश ठाकुर, विधायक नरेंद्र मेहता, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन पांडे, समाजसेवी डॉ. किशोर सिंह, भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे, उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, उद्योगपति दिनेश त्रिपाठी, डॉ. राधेश्याम तिवारी, डॉ. हृदय नारायण मिश्र, समाजसेवी विजय पंडित, महंत सुरेश गुरु ओझा, प्रोफेसर सुधाकर मिश्रा, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे, हेमंत पांडे, उद्योगपति ओमप्रकाश सिंह, हिंदू युवा वाहिनी महाराष्ट्र संयोजक साहब तिवारी, गणेश अग्रवाल, जैकी तिवारी, पूर्व नगरसेवक विजय राय, मनोज चतुर्वेदी, रमेश चंद्र मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, अमर फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, समाजसेविका सुंदरी ठाकुर, रूपा शर्मा, शिवपूजन तिवारी, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, जगदंबा तिवारी, छोटे चेतन, रतन तिवारी, पत्रकार विनोद मिश्र, कृपाशंकर पांडे, वीरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, उद्योगपति नवीन सिंह, पत्रकार राजेश उपाध्याय, संतोष उमाशंकर तिवारी, विनोद उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष पांडे, रवि यादव, राकेश उपाध्याय, पंकज मिश्रा, विभांशु त्रिपाठी और अमन जायसवाल का विशेष योगदान रहा। समारोह में अरविंद उपाध्याय के तीनों बच्चे ऋषि, श्रुति और पार्थ भी पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ उपस्थित रहे। अंत में अरविंद उपाध्याय ने सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment