टॉप 15 में 12 छात्राएँ शामिल, विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिले
गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त कर एक बार फिर सफलता का नया इतिहास रच दिया। रिजल्ट घोषित होते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से विद्यापीठ का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
कला संकाय के छात्र रक्षक सैनी ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यापीठ टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं कॉमर्स संकाय की रिया सैनी ने 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स की ऋषिका शर्मा ने 93.5 प्रतिशत, कला संकाय की साची अमोली ने 93 प्रतिशत, विज्ञान संकाय की ख्यातिप्रिया ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इसके अतिरिक्त वैष्णवी गुप्ता ने 90.3 प्रतिशत, अक्षित ने 89 प्रतिशत, लावण्या ने 88 प्रतिशत, आस्था वासुदेवा ने 87.8 प्रतिशत, करिश्मा ने 87.7 प्रतिशत, श्रुति मानोरी ने 86.2 प्रतिशत, स्तुति पण्ड्या ने 85.7 प्रतिशत, रुद्राक्षी ने 85.3 प्रतिशत, शिवी साहू ने 84.2 प्रतिशत तथा आयुष मिश्रा ने 83.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए।
विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यापीठ की अभिभाविका श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यापीठ की प्रबंधिका शैफाली पण्ड्या ने कहा कि संस्था सदैव संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। विद्यार्थियों की सफलता समर्पित शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि कई विद्यार्थी सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं, जबकि कुछ विद्यार्थी देश की सुरक्षा एवं सेवा हेतु सेना में योगदान देने के लिए प्रेरित हैं। वहीं कई छात्र-छात्राएँ शिक्षा जगत में अपना कैरियर बनाने की इच्छा रखते हैं।
No comments:
Post a Comment