Friday, 8 May 2026

वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह को तरुण कला संगम द्वारा पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया

वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह को तरुण कला संगम द्वारा पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया

मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था तरुण कला संगम द्वारा चर्चगेट स्थित सम्राट होटल में आयोजित भव्य समारोह में नवभारत टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह को “पत्रकारिता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाराष्ट्र सरकार के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक श्रीकांत भारतीय, तरुण कला संगम के अध्यक्ष चित्रसेन सिंह, संस्था के महासचिव भाई दीपक सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी, बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय तथा महाराष्ट्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वी राधा के हाथों प्रदान किया गया। पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये, स्मृति चिन्ह एवं शाल-श्रीफल भेंट किया गया।

समारोह को मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह कौशिक, मंत्रालय पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष विनोद यादव तथा आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय ने किया।

समारोह में मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, पूर्व नगरसेवक रामबचन मुराई, उद्योगपति विजय सिंह, भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश चौहान मुन्ना, समाजसेवी ललित जैन, भारत मर्चेंट चैंबर के ट्रस्टी राजीव सिंगल, उद्योगपति अजय सिंघानिया, उद्योगपति निलेश गुप्ता, वेंचुरा सिक्योरिटी के निदेशक डीपी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुनील मेहरोत्रा, वरिष्ठ पत्रकार हरि मृदुल, वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र मिश्र, समाजसेवी एस.एन. सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विजय पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार अशोक शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार नवीन पांडेय, समाजसेवी हरि सिंह राजपुरोहित, समाजसेवी यूके सिंह, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश पांडे तथा समाजसेवी सूरज पांडे सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

संस्था के संयोजक राधेश्याम मिश्र, अभिषेक सिंह, आशीष सिंह एवं वेदांत सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। अंत में संस्था के महासचिव दीपक सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।समारोह अत्यंत भव्य, प्रेरणादायी और यादगार रहा।

No comments:

Post a Comment