Monday, 11 May 2026

डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे “सुश्रुत रत्न” पुरस्कार से सम्मानित

डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे “सुश्रुत रत्न” पुरस्कार से सम्मानित

श्री नरसिंह के दुबे चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी तथा नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र विभाग की प्रमुख, पालघर जिले की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे को नवी मुंबई स्थित डी. वाय. पाटील यूनिवर्सिटी में आयोजित “अनुशल्य जिज्ञासा” राष्ट्रीय परिसंवाद (National Symposium of Parasurgical Procedures) में “सुश्रुत रत्न” पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान डॉ. मुकुल पटेल, डॉ. महेश कुमार हारित, डॉ. संपदा संत, डॉ. अमरप्रकाश द्विवेदी, राजलक्ष्मी पाटील तथा डॉ. विनय वेलणकर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

पालघर जिले में आयुर्वेद शिक्षा, स्त्री रोग-प्रसूति तंत्र एवं महिला स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के लिए गर्व और खुशी का क्षण है।

महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे, प्राचार्या डॉ. हेमलता शेंडे, सभी अध्यापक, विद्यार्थी, कर्मचारी एवं अस्पताल कर्मियों ने डॉ. ऋजुता दुबे को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment