विष्णु नागर को रवींद्रनाथ त्यागी स्मृति व्यंग्य यात्रा शीर्ष सम्मान 2026
मुंबई। प्रख्यात कथाकार एवं पत्रकार हरीश पाठक को प्रतिष्ठित धर्मवीर भारती स्मृति व्यंग्य यात्रा सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व यह सम्मान विश्वनाथ सचदेव, आबिद सुरती तथा बलराम को प्रदान किया जा चुका है।
इसी क्रम में प्रख्यात कथाकार, व्यंग्यकार एवं संपादक विष्णु नागर को रवींद्रनाथ त्यागी स्मृति व्यंग्य यात्रा शीर्ष सम्मान 2026 प्रदान किया जाएगा। अन्य पुरस्कार इस प्रकार हैं। सोपान सम्मान विनोद कुमार विक्की, शारदा त्यागी स्मृति व्यंग्य यात्रा सम्मान स्नेहलता पाठक, व्यंग्य यात्रा व्यंग्य चिंतक सम्मान (संयुक्त) बी एल आच्छा एवं संजीव कुमार को प्रदान होगा।
ये पुरस्कार रवींद्रनाथ त्यागी स्मृति एवं व्यंग्य यात्रा प्रबंध समिति की बैठक में देशभर से प्राप्त संस्तुतियों एवं प्रविष्टियों पर गहन विचार-विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से तय किए गए। बैठक में प्रख्यात कथाकार ममता कालिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता प्रेम जनमेजय ने की। संरक्षक अशोक त्यागी तथा महासचिव रणविजय राव भी उपस्थित रहे। प्रख्यात कथाकार सूर्यबाला से दूरभाष पर संस्तुति प्राप्त की गई।
सभी सम्मानित साहित्यकारों को सम्मान राशि के साथ प्रशस्ति पत्र, स्मृति-चिह्न, शॉल एवं श्रीफल प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह 21 मार्च 2026 को सायं 5 बजे हिंदी भवन, दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment