Saturday, 4 April 2026

नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव उत्साह के साथ संपन्न

नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव उत्साह के साथ संपन्न

नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव “नक्षत्र 2026” मिरा रोड स्थित लता मंगेशकर नाट्यगृह में बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष विशेष रूप से अंतर-महाविद्यालयीन फैशन शो प्रतियोगिता “अदा – द वॉक ऑफ ग्रेस” का आयोजन किया गया, जिसमें मुंबई के कई प्रतिष्ठित कॉलेजों ने भाग लिया।

फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकार अरमान साहिल, नेहा पटेल और दीपा देव ने निर्णायक (जज) की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार दवींद्र खन्ना प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

प्रथम स्थान: आर ए पोद्दार आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज

द्वितीय स्थान: नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज

तृतीय स्थान: रिद्धी विनायक नर्सिंग कॉलेज


विशेष पुरस्कार:

बेस्ट वॉक: शर्वरी परब, लक्ष्मी परिहार

बेस्ट कॉस्ट्यूम: शिवानी प्रभू, प्रतीक्षा जाधव


इसके पश्चात “नक्षत्र 2025–26” के अंतर्गत विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटिका, गायन और फैशन शो जैसे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही वर्षभर आयोजित कला, क्रीड़ा और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

प्रमुख सम्मान:

प्रथम वर्ष आयुर्वेदाचार्य: विशाखा कट्टे

द्वितीय वर्ष आयुर्वेदाचार्य: कशिश पोतदार

अंतिम वर्ष आयुर्वेदाचार्य: वैभवी सोनवणे

“एनएसएस एक्सीलेंस अवॉर्ड”: प्रणव महाजन

“स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2025–26”: सुरेल विनायक भिडे


सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि फैशन शो विजेताओं को कैश पुरस्कार भी दिए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. उदय निरगुडकर ने वार्षिक पत्रिका “कृति – द वर्ल्ड ऑफ एन ए एम सी 2025–2026” का विमोचन किया, जिसमें कॉलेज की वर्षभर की गतिविधियों की झलक प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने लगन, मेहनत, अनुशासन और नवाचार के महत्व पर जोर दिया।

विशेष सम्मानित अतिथि निलेश कारखानीस ने कॉलेज की निरंतर प्रगति की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष शामसुंदर दुबे, अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे, सचिव एवं डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे, विश्वस्त एवं स्त्रीरोग विभाग प्रमुख डॉ. ऋजुता दुबे, प्राचार्या डॉ. हेमलता शेंडे सहित विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में विद्यार्थी परिषद के जनरल सेक्रेटरी गौरव मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment