पत्रकार विकास संघ का क्रिकेट टूर्नामेंट बना एकता, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक
पत्रकार विकास संघ द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित 'पीवीएस कप 2026' क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन गोरेगांव पश्चिम स्थित गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। पत्रकारों, पुलिस अधिकारियों, वकीलों, कारोबारियों, कवियों और जनप्रतिनिधियों की टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने पूरे दिन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
आठ टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों के बाद फाइनल मैच में नगरसेवकों की टीम ने मुंबई पुलिस जोन-12 की टीम को पराजित कर 'पीवीएस कप 2026' की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
यह आयोजन केवल क्रिकेट प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता, भाईचारे और सहयोग का सशक्त संदेश देने वाला आयोजन साबित हुआ। पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र, महासचिव अजय सिंह तथा प्रमुख सलाहकार सुनील सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र श्रीवास्तव ने किया, जबकि आशीष पांडेय, अर्जुन कांबले और यश उपाध्याय ने शानदार कमेंट्री के माध्यम से मैचों का रोमांच बनाए रखा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक असलम शेख, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक विद्या ठाकुर, विधायक संजय उपाध्याय, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत मिश्र, श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पवन त्रिपाठी, शिवसेना (उबाठा) के प्रवक्ता आनंद दुबे, प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. श्याम अग्रवाल, मुंबई भाजपा के महासचिव विनोद शेलार, मनपा सभागृह के गुट नेता गणेश खणकर, उपनगर स्थापत्य समिति की अध्यक्ष संगीता शर्मा, नगरसेवक योगेश वर्मा, धवल वोरा, सिद्धार्थ शर्मा, रफीक शेख, मनोनीत नगरसेवक वीरेंद्र चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल सिंह, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, नवभारत के संपादक बृजमोहन पांडेय, अखंड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह, व्यापारी संघ पंचदेव के शीतला यादव एवं नीलेश भाई सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और व्यवसायी उपस्थित रहे।
आयोजन का विशेष आकर्षण मशहूर क्रिकेट कोच एवं स्टार स्पोर्ट्स के आधिकारिक कमेंटेटर ज्वाला सिंह की उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम की सफलता में भानुप्रकाश मिश्रा, अमर त्रिपाठी, अभय मिश्र, श्रीश उपाध्याय, रणजीत सिंह श्रीनेत, भगवती मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, शमीउल्ला खान, मुरारी सिंह, ब्रिजेश त्रिपाठी, चेतन महोबिया, विपुल मीनावाला, देवांश मिश्रा, शिवलाल यादव, विक्रम जाधव, कवि महेश दुबे, संतोष पांडेय, तुफेल खान, अब्दुल चौधरी एवं अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सुबह से देर रात तक चले मुकाबलों ने दर्शकों को लगातार रोमांचित रखा। खेल भावना, आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला यह आयोजन प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए लंबे समय तक यादगार बना रहेगा।
No comments:
Post a Comment