Monday 25 March 2024

स्वानंद बाबा आश्रम में फूलों की होली

स्वानंद बाबा आश्रम में फूलों की होली

ठाणे पश्चिम येऊर स्थित परम पूज्य स्वानंद बाबा आश्रम में परम पूज्य स्वानंद बाबा सेवा न्यास की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सभी उपस्थितजनों ने स्वानंद बाबा की जयकारा के साथ फूलों की होली खेली।

इस मौके पर प्रमुख ट्रस्टी एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल एवं ट्रस्टी शांति शुक्ला ने सभी उपस्थित जनों का स्वागत किया। इस मौके पर समाजसेवी प्रेम मेघनानी, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, पूर्व नगरसेवक महेश पारकर, वीरेंद्र मिश्रा, आनंद मिश्रा, अजय सिंह, पुष्पराज मिश्रा, वीरेंद्र शुक्ला, शिवकुमार तिवारी, लोकगायक सुरेश शुक्ला, कमलेश पांडे तरुण, उदयभान पांडे, धीरज मिश्रा, संजीव साहू, सुशील राय, विनय सिंह, देवेंद्र शर्मा, संतोष तिवारी, अभिषेक पाठक, कमलेश सिंह, जितेंद्र मल्लाह, गोपाल गुप्ता, उमाशंकर मिश्रा, संजय धवन, विपेंद्र पाठक, संतोष पाठक,  शिवसागर मिश्रा, अरुण शुक्ला, योगेश शुक्ला, अनुराग अनिल मिश्रा, चंद्रभूषण मिश्रा, देवेंद्र भूषण मिश्रा, अनिल मिश्रा उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment